Yogi Adityanath Noida Visit :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP Chief Minister Yogi Adityanath) के वेस्ट यूपी के दौरे को लेकर किसान नेता सक्रिय हो गए हैं. मुख्यमंत्री रविवार को गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में होंगे और 17 मई को मुजफ्फरनगर का दौरा करेंगे. इस पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रही भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे का विरोध करने का ऐलान कर दिया है. गौरतलब है कि किसान संगठन केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानूनों का लंबे समय से विरोध कर रहे हैं और इसे वापस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं.
भाकियू ( BKU) के प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने इस विरोध को लेकर पोस्ट की है. उन्होंने 17 मई को BKU की गाजीपुर बॉर्डर पर बैठक रद्द कर दी है. भाकियू के ऐलान से पुलिस प्रशासन में हड़कंप है. किसान यूनियन का कहना है कि सीएम सिर्फ सरकारी अमले के तामझाम ना देखें, बल्कि गांव के हालात को भी देखें, जहां संक्रमण बुरी तरह से फैल चुका है. वो गांव के लोगों से भी बात करें. हालांकि भाकियू का विरोध किस तरह से होगा, इसका स्वरूप अभी तैयार नहीं है. रविवार को बैठक में तय किया जाएगा, लेकिन भारतीय किसान यूनियन विरोध पर अडिग है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह नोएडा के दौरे पर रहेंगे. अगले कुछ दिनों में सीएम वेस्ट यूपी के अन्य कई जिलों का भी दौरा करने वाले हैं. मुख्यमंत्री इन जिलों में कोरोना के हालातों की समीक्षा कर सकते हैं. साथ ही महामारी की रोकथाम के लिए कुछ नए कदमों का ऐलान भी कर सकते हैं. मुख्यमंत्री रविवार सुबह 10.30 बजे के करीब नोएडा पहुंचेंगे और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे.
मुख्यमंत्री जिले में तैनात अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा करेंगे. मुख्यमंत्री कुछ गांवों और कोविड संबद्ध अस्पताल का भी दौरा कर सकते हैं. मुख्यमंत्री का मेरठ और अन्य जिलों का दौरा भी है.
गंगा नदी में बहते शव दे रहे कोरोना के कहर की गवाही
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं