प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने वाले पोस्टरों पर पुलिस की कार्रवाई के दो दिन बाद, आज सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हटाने के लिए इसी तरह के पोस्टर सामने आए. पुलिस ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर चलाए गए अभियान में "मोदी हटाओ, देश बचाओ" के नारे वाले हजारों पोस्टर हटा दिए. घटना के बाद एक प्रिंटिंग प्रेस के दो मालिकों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया और कई मामले दर्ज किए गए.आज सामने आए नवीनतम पोस्टरों में केजरीवाल को "बेईमान, भ्रष्ट तानाशाह" बताया गया है और "अरविंद केजरीवाल हटाओ, दिल्ली बचाओ" का नारा दिया गया है. पोस्टरों में दावा किया गया है कि ये पोस्टर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने लगाए हैं.
पीएम मोदी विरोधी पोस्टरों के लिए 36 केस
नई शराब नीति मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच नई लड़ाई पोस्टर को लेकर चल रही है. दिल्ली पुलिस ने अपनी कार्रवाई के बारे में बताते हुए कहा कि गिरफ्तारियां सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए की गईं. कानून के तहत पोस्टरों पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम होना जरूरी था. पुलिस ने कहा कि दर्ज किए गए 138 मामलों में से 36 पीएम मोदी विरोधी पोस्टरों के लिए थे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अरविंद केजरीवाल ने यह कहा...
हालांकि, अरविंद केजरीवाल ने पुलिस के स्पष्टीकरण को खारिज कर दिया और कहा कि पीएम "डर गए" हैं. केजरीवाल ने कहा, "पोस्टरों पर प्राथमिकी (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज की गई है. मोदी जी इतने डरे हुए क्यों हैं? कोई भी इस पोस्टर को लगा सकता है. इतना डरा हुआ प्रधानमंत्री, इतना असुरक्षित प्रधानमंत्री."पुलिस ने लगभग 2,000 पोस्टर भी जब्त किए, जिन्हें कथित तौर पर एक वैन में आप कार्यालय में पहुंचाया जा रहा था. आप ने एक ट्वीट में जानना चाहा कि पोस्टरों में क्या आपत्तिजनक है और इसे "मोदी सरकार की तानाशाही का चरम" करार दिया. इसने पीएम को हटाने की मांग को लेकर आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की भी घोषणा की है.
भाजपा ने यह कहा...
भाजपा ने आप पर पोस्टर लगाकर कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया. दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा, "आप में यह कहने की हिम्मत नहीं है कि उन्होंने विरोध किया. उन्होंने पोस्टर लगाकर कानून तोड़ा." इस बीच, पोस्टरों पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम नहीं होने के कारण गिरफ्तार किए गए प्रिंटिंग प्रेस मालिकों ने पुलिस को बताया कि उन्हें 50,000 "मोदी हटाओ, देश बचाओ" पोस्टर छापने का आदेश मिला है.
यह भी पढ़ें-
सुंदर पिचाई को Google कर्मचारियों ने लिखा Open Letter : जानें क्या है वजह और मांग
अमृतपाल सिंह पर खालिस्तान समर्थकों को ब्रिटेन में भारत कैसे दे रहा जवाब? 10 प्वाइंट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं