भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी. पार्टी प्रदेश इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने मंगलवार को यह जानकारी दी. यह घोषणा शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और बीजेपी में संसदीय चुनाव के लिए फिर से गठबंधन करने संबंधी बातचीत की अटकलों के बीच की गई है. पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान सात चरणों के चुनाव के अंतिम चरण में, एक जून को होगा. जाखड़ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बीजेपी पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने जा रही है.'' बीजेपी ने लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले ‘फीडबैक' के बाद यह फैसला लिया है.
BJP to contest the Lok Sabha elections alone in Punjab.
— Sunil Jakhar(Modi Ka Parivar) (@sunilkjakhar) March 26, 2024
ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਇੱਕਲੇ ਲੜਨ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। pic.twitter.com/FbzfaePNj3
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उन्होंने कहा, ये फैसला पार्टी ने लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं, पंजाब के किसानी की राय पर लिया है. पंजाब के व्यापारी, मजदूर, पंजाब का पिछड़ा वर्ग सभी के उज्जवल भविष्य के लिए ये फैसला लिया गया है.
जाखड़ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा द्वारा किए काम किसी से छिपे नहीं हैं.'' बीजेपी नेता ने यह भी दावा किया कि पिछले 10 साल में किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी गई है.
अकाली दल ने इस शुक्रवार को अपनी कोर कमेटी की बैठक के बाद अकेले चुनाव लड़ने की अपनी योजना का संकेत दे दिया था.
कांग्रेस ने 2019 में पंजाब की 13 लोकसभा सीट में से आठ पर जीत हासिल की थी. शिअद और बीजेपी ने तब गठबंधन में चुनाव लड़ते हुए दो-दो सीट जीती थीं.
‘आप' ने पंजाब में 2022 के विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीट जीतकर जबरदस्त प्रदर्शन किया था और अब उसकी नजर ज्यादा से ज्यादा लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने पर है. बता दें INDIA सहयोगी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक साथ चुनाव लड़ने वाले हैं
ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024 : नहीं जारी हुई शिवसेना (UBT) की पहली सूची, अब भी तीन सीटों पर फंस रहा पेंच
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं