शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने सोमवार को घोषणी की थी कि आज पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी. उन्होंने कहा था कि पार्टी के मुखपत्र सामना में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जाएगी लेकिन आज किसी का भी नाम प्रकाशित नहीं हुआ है.
सूत्रों की मानें तो एमवीए में तीन सीटों पर पेंच फंस रहा है. इसमें सांगली, दक्षिण मध्य मुंबई और भिवंडी सीट शामिल है. सांगली पर शिवसेना UBT और कांग्रेस दोनों अपना दावा छोड़ना नहीं चाहते हैं. उद्धव ठाकरे ने इस सीट से चंद्रहार पाटिल के नाम का ऐलान भी कर दिया है. वहीं कांग्रेस इस सीट से विशाल पाटिल को मैदान में उतारना चाहती हैं. बीजेपी ने अपने वर्तमान सांसद संजय काका पाटिल को फिर से उम्मीदवार बनाया है. संजय काका वहां से पिछले दो बार से सांसद हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वहीं दूसरी सीट दक्षिण मध्य मुंबई से उद्धव ठाकरे अनिल देसाई को लड़ाना चाहते हैं जबकि कांग्रेस ने भी इस सीट की मांग की है. वर्तमान में शिवसेना एकनाथ शिंदे के राहुल शेवाले यहां से सांसद हैं. इसके अलावा तीसरी सीट भिवंडी पर कांग्रेस दयानंद चोरगे को उम्मीदवार बनाना चाहती है जबकि एनसीपी शरद पवार गुट इस सीट से सुरेत्र म्हात्रे को टिकट देना चाहती है.
संजय राउत ने बताया था कि महा विकास अघाड़ी का घटक और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना 16 नामों की सूची जारी करेगी. राज्यसभा के एमपी ने संवाददाताओं से कहा था कि "हम कल अपनी पहली सूची जारी कर देंगे. इस सूची में 15-16 सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी."
वहीं, पार्टी नेता और लोकसभा सांसद राहुल शेवाले ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना एक या दो दिन में अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. अब तक, शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने संकेत दिए हैं कि अमोल किरीटकर (मुंबई उत्तर-पश्चिम), चंद्रहार पाटिल (सांगली) और अनंत गेटे (रायगढ़) इन तीन लोकसभा सीटों से पार्टी के उम्मीदवार होंगे. एमवीए के एक अन्य घटक, राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने अभी तक अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए राज्य में अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के समूह का हिस्सा है. कांग्रेस ने महाराष्ट्र में फिलहाल कुछ ,सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है, जहां गठबंधन में उसके सहयोगियों के साथ कोई झगड़ा नहीं है. बता दें कि एमवीए भी इंडिया गठबंधन का सदस्य है लेकिन अभी तक इसने अपने सीट-बंटवारे को अंतिम रूप नहीं दिया है. महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटे हैं जो उत्तर प्रदेश की 80 सीटों के बाद सबसे अधिक है.
गौरतलब है कि मतदान 19 अप्रैल से शुरू होगा और लोकसभा चुनावों के लिए 7 चरणों में वोटिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके बाद 4 जून को मतगणना की जाएगी.
यह भी पढ़ें : शरद पवार ने सुप्रिया सुले को बारामती लोकसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया
यह भी पढ़ें : मोदी सरकार सावरकर, बाल ठाकरे को भूल गई : भारत रत्न पुरस्कारों पर संजय राउत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं