आंध्र प्रदेश में बीजेपी-टीडीपी और जनसेना का गठबंधन लगभग तय हो गया है. खबर है कि बीजेपी 6 से 8 लोकसभा और 10 से 12 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. वहीं जनसेना 3 लोकसभा और 24 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इसको लेकर मुलाकात भी की. आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने हैं.
बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों के नाम भी लगभग तय हो गए हैं. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी विशाखापट्टनम या राजमुंदरी से चुनाव लड़ सकते हैं. वहीं अराकू (सुरक्षित) के गीता, अलेरू से तपन चौधरी या सी एम रमेश, नरसापुरम से रघु रामा कृष्णा राजू, विजयवाड़ा से पूर्व केंद्रीय मंत्री वाय एस चौधरी या पी पी वेरप्रसाद, राजमपेट से पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी और हिंदुपुर से परिपूर्णानंद स्वामी के चुनाव लड़ने की संभावना है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
तेदेपा के नेताओं ने कहा है कि गठबंधन बनाने में अब और देरी नहीं होगी, क्योंकि चुनाव करीब आ रहे हैं.
अभिनेता पवन कल्याण की अगुवाई वाली जन सेना पार्टी ने पहले ही तेदेपा के साथ हाथ मिला लिया है और अब भाजपा भी इसमें सहयोगी बन रही है, ताकि राज्य की सत्ता से वाईएसआर कांग्रेस के जगन मोहन रेड्डी को बेदखल किया जा सके. जन सेना राजग की घटक है.

ये घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब इस बात के साफ संकेत मिल रहे हैं कि ओडिशा का सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) भी राजग में शामिल हो सकता है. भाजपा और बीजद के नेता इस गठबंधन को अंतिम रूप देने की कगार पर हैं. दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं ने बुधवार को अलग-अलग बैठकें कीं, जिससे इस संभावना को और बल मिला.
राज्य में लोकसभा की 25 और विधानसभा की 175 सीटें हैं. भाजपा यहां आठ से 10 संसदीय सीट पर चुनाव लड़ना चाहती थी. हालांकि, तेदेपा के सूत्रों ने कहा कि गठबंधन की स्थिति में भाजपा लोकसभा की पांच से छह सीट, जन सेना तीन और तेदेपा बाकी सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

भाजपा के लिए स्थिति इस वजह से जटिल हो गई है कि वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगन मोहन रेड्डी संसद में मोदी सरकार के एजेंडे का स्पष्ट रूप से समर्थन करते रहे हैं और इसके वरिष्ठ नेताओं के साथ उनके अच्छे व्यक्तिगत संबंध हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं