भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को कहा कि अगर राकांपा और कांग्रेस सरकार छोड़ने की धमकी देकर शिवसेना पर मुस्लिम कोटा देने का दबाव बनाएं तो वह महाराष्ट्र सरकार का हाथ थामेगी. राकांपा और कांग्रेस ने कहा है कि सरकार शिक्षा में मुसलमानों को पांच प्रतिशत कोटा देगी. मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हालांकि, मंगलवार को कहा कि मुस्लिम कोटे के लिए प्रस्ताव अभी तक उनके पास नहीं आया है और जब आएगा तो उसकी वैधता का सत्यापन किया जाएगा.
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुगंतीवार ने मीडिया से कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि आरक्षण धर्म के आधार पर नहीं दिया जा सकता. राज्य के पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, ‘शिवसेना ने जो रूख अपनाया है वह सही है, वे संविधान की बात कर रहे हैं. संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देता है. अगर धर्म के आधार पर ही आरक्षण दिया जाना है तो सिखों और ईसाइयों ने क्या गलती की है?'
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुस्लिमों को आरक्षण देने के मामले पर रामदास रामदास आठवले ने कही ये बात...
भाजपा नेता ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पहले ही आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए 10 प्रतिशत कोटे की व्यवस्था कर दी है जिसमें मुसलमान और ईसाई दोनों आते हैं. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि उद्धव जी ने बहुत सही रूख अपनाया है. शिवसेना के साथ हमरा गठबंधन सिद्धांत पर आधारित था. अगर कांग्रेस और राकांपा इस मुद्दे पर दबाव बना रहे हैं तो शिवसेना को चिंता नहीं करना चाहिए.'
मुगंतीवार ने कहा, ‘अगर वे सरकार छोड़ भी देते हैं तो, हम इस विषय की हद में रहते हुए सरकार का साथ देंगे.' गौरतलब है कि अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक ने पिछले सप्ताह विधान परिषद में कहा था कि सरकार कानून बनाकर मुस्लिमों को पांच फीसदी कोटा उपलब्ध कराएगी.
वीडियो: महाराष्ट्र: बीएमसी चुनावों की तैयारी हुई शुरू
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं