- बीजेपी अध्यक्ष ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला
- जेपी नड्डा ने कहा- जो अपने गुरु अन्ना हजारे का नहीं हुआ वो किसका होगा
- बीजेपी और आप के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज
दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है, दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होने वाले हैं. चुनाव को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है. दो ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा है "न जन लोकपाल, न स्वराज, केवल अहंकार का राज. केजरीवाल जी, कहां है AAP का स्वराज विधेयक? जिसे लेकर स्वराज की बातें की, जिसमें मोहल्ला सभा एवं दिल्ली डायलॉग की बात की. आज तक एक भी सभा नहीं हुई. जिस ने भी आपकी तानाशाही और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाया, उसे ही पार्टी से निकाल दिया." अपने दूसरे ट्वीट में बीजेपी अध्यक्ष ने लिखा है "जो अपने गुरु अन्ना हजारे का नहीं हुआ वो किसका होगा. सशक्त जन लोकपाल का वादा था जिसके दायरे में मुख्यमंत्री भी आएंगे. ऐसा जन लोकपाल जिससे दिल्ली में रामराज्य ला देंगे, कहां है? याद करें, केजरीवाल ने अपनी पार्टी के आंतरिक लोकपाल एडमिरल राम दास को धक्के मारकर पार्टी ने निकाला था."
न जन लोकपाल, न स्वराज, केवल अहंकार का राज।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) January 29, 2020
केजरीवाल जी, कहां है AAP का स्वराज विधेयक?
जिसे लेकर स्वराज की बातें की, जिसमें मोहल्ला सभा एवं दिल्ली डायलॉग की बात की। आज तक एक भी सभा नहीं हुई।
जिस ने भी आपकी तानाशाही और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाया, उसे ही पार्टी से निकाल दिया।
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जो अपने गुरु अन्ना हजारे का नहीं हुआ वो किसका होगा।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) January 29, 2020
सशक्त जन लोकपाल का वादा था जिसके दायरे में मुख्यमंत्री भी आएंगे।
ऐसा जन लोकपाल जिससे दिल्ली में रामराज्य ला देंगे, कहां है?
याद करें, केजरीवाल ने अपनी पार्टी के आंतरिक लोकपाल एडमिरल राम दास को धक्के मारकर पार्टी ने निकाला था।
गौरतलब है कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह पर हमला करते हुए उनसे पूछा था कि आप दिल्ली के लोगों से इतनी नफरत क्यों करते हैं? केजरीवाल ने अमित शाह के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए लिखा था, ''आपके MPs की रिपोर्ट झूठी है. बंद स्कूलों के वीडियो बना कर आप ने लोगों को गुमराह किया. दिल्ली की शिक्षा क्रांति 16 लाख बच्चों, उनके पैरेंट्स और 65000 टीचर्स की मेहनत से हुई है. आप रोज़ उनकी मेहनत का अपमान करते हैं. आप दिल्ली के लोगों से इतनी नफरत क्यों करते हैं?
बता दें, बयानबाजी के इस दौर में नेताओं की तरफ से विवादस्पद बयान भी सामने आ रहे हैं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में बैठे प्रदर्शनकारियों को एक घंटे में हटाया जा सकता है. उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो सरकारी जमीन पर बनीं मस्जिदों को एक महीने में हटा देंगे. सांसद ने कहा, 'यह केवल एक मात्र चुनाव नहीं है. यह देश की एकता पर फैसला करने का चुनाव है. अगर भाजपा 11 फरवरी को सत्ता में आती है तो आपको एक घंटे के भीतर वहां पर एक भी प्रदर्शनकारी नजर नहीं आएगा. और एक महीने के भीतर सरकारी जमीन पर बनी एक भी मस्जिद को हम नहीं छोड़ेंगे.' पश्चिम दिल्ली से सांसद वर्मा दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए विकासपुरी में चुनाव प्रचार कर रहे थे.
VIDEO: निर्भया केस: जेल में प्रताड़ना दया के लिए कोई आधार नहीं है: सुप्रीम कोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं