विज्ञापन

AAP ने गोवा में शुरू की 'महंगाई मुक्ति यात्रा', 300 यूनिट मुफ्त बिजली, हर महिला को 3,000 रुपये महीना देने का वादा

आम आदमी पार्टी की ‘महंगाई मुक्ति यात्रा’ की शुरुआत गुरुवार को गोवा के कैनाकोना तालुका से हुई. उन्होंने प्रत्येक परिवार को हर महीने 15,000 रुपये के लाभ देने का वादा किया.यह यात्रा 2027 के गोवा विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई है.

AAP ने गोवा में शुरू की 'महंगाई मुक्ति यात्रा', 300 यूनिट मुफ्त बिजली, हर महिला को 3,000 रुपये महीना देने का वादा
AAP की गोवा में 'महंगाई मुक्ति यात्रा'
NDTV

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और AAP गोवा प्रभारी आतिशी ने संविधान दिवस पर 'म्हारगाई (महंगाई) मुक्ति यात्रा' को हरी झंडी दिखाई. महंगाई, भ्रष्टाचार और दलबदल के खिलाफ  AAP की यह यात्रा दक्षिण से उत्तर गोवा तक जाएगी. पहले दिन की शुरुआत ऐतिहासिक मल्लिकार्जुन मंदिर में प्रार्थना और रोड शो से हुई. नेताओं ने डायलिसिस मरीजो से मुलाकात की और बढ़ती बिजली दरों के विरोध में लोगों ने अपने भारी-भरकम बिजली बिल जलाए.

300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा

इस दौरान AAP की छह गारंटियां लोगों को दीं, जिसमें 300 यूनिट मुफ्त बिजली, हर महिला को 3,000 रुपये महीना, 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, हर गांव में खेल मैदान और धारा 39A खत्म करना शामिल हैं. पहले दिन की यात्रा का समापन एक आदिवासी परिवार के घर रात्रि प्रवास के साथ हुआ. पार्टी ने संदेश दिया कि यह यात्रा जनता की बात सुनने से शुरू हुई है.

Latest and Breaking News on NDTV

गोवा में AAP का 15,000 रुपये महीना के लाभ देने का वादा

आम आदमी पार्टी की ‘महंगाई मुक्ति यात्रा' की शुरुआत गुरुवार को गोवा के कैनाकोना तालुका से हुई. उन्होंने प्रत्येक परिवार को हर महीने 15,000 रुपये के लाभ देने का वादा किया.यह यात्रा 2027 के गोवा विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई है. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, आप की गोवा इकाई के अध्यक्ष वाल्मीकि नाइक, बेनोलिम के विधायक कैप्टन वेन्जी विएगास और पार्टी की अनुसूचित जनजाति (एसटी) प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश गांवकर ने कैनाकोना स्थित मल्लिकार्जुन मंदिर से यात्रा को रवाना किया.

Latest and Breaking News on NDTV

गोवा में AAP की 'महंगाई मुक्ति यात्रा'

 नाइक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली, ईंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने गोवा के आम परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ा दिया है.आतिशी ने कहा, 'आप की गारंटी से परिवारों को बढ़ती कीमतों के बोझ से राहत मिलेगी और प्रत्येक परिवार को हर महीने 15,000 रुपये के लाभ मिलेंगे.' आप नेताओं ने कहा कि इस अभियान के दौरान परिवारों पर महंगाई के असर को उजागर किया जाएगा और पार्टी के वादों को भी राज्यभर के लोगों तक पहुंचाया जाएगा.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-मोगा में AAP की महारैली में जुटा जनसैलाब! भगवंत मान ने 2027 चुनाव का किया आगाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aam Admi Party, Goa AAP News, Atishi, Inflation, Free Electricity
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com