विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2018

BJP की बैठक में बोले अमित शाह- अगले 7 महीने सिर्फ़ दो चीज़ें याद रखें 'भारत माता' और 'कमल का फूल', 10 बड़ी बातें

खबरों के मुताबिक पार्टी संगठन का चुनाव एक साल के लिए टाल दिया जाएगा क्योंकि अमित शाह का कार्यकाल बतौर बीजेपी अध्यक्ष जनवरी 2019 में खत्म हो रहा है.

BJP की बैठक में बोले अमित शाह- अगले 7 महीने सिर्फ़ दो चीज़ें याद रखें 'भारत माता' और 'कमल का फूल', 10 बड़ी बातें
बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से शुरू हुई है.
नई दिल्ली:
  1. एसएसी-एसटी एक्ट को लेकर हो रहे राजनीतिक उबाल पर बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि इस मुद्दे का 2019 के लोकसभा चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा. 
  2. बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने बीजेपी के पदाधिकारियों की बैठक में कहा, "एससी/एसटी के मुद्दे को लेकर भ्रम पैदा करने की कोशिश की गई, लेकिन इससे 201 9 के चुनावों पर कोई असर नहीं पड़ेगा."  
  3. उन्होंने कहा कि जो भी भ्रम फैलाया जा रहा है, इसका डटकर मुक़ाबला किया जाएगा.  सरकार बीजेपी की ही बनेगी. 
  4. अमित शाह ने बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में अजेय बीजेपी का आह्वान किया और कहा कि हम पूर्व बहुमत के साथ आएंगे, संकल्प की शक्ति को कोई नहीं हरा सकता. 
  5. अमित शाह ने कहा कि 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा तेलंगाना पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा.
  6. अमित शाह ने कहा कि हमारे पास दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं. हमें पिछले चुनाव से ज्यादा सीटों से जीतना है.
  7. पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं राज्य इकाई के अध्यक्षों की बैठक में ‘‘अजेय भाजपा’’ के नारे को अंगीकार किया गया है. 
  8. सूत्रों ने बताया कि बैठक में इस साल के अंत तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के लिये पूरा जोर लगाने का संकल्प लिया गया
  9. इसके अलावा कार्यकारिणी की बैठक में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव, आने वाले लोकसभा चुनाव, रफ़ाल और पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी कीमतों पर विपक्ष के हमले जैसे तमाम मुद्दों का सामना करने के लिए इस बैठक में मंथन हो सकता होगा.
  10. बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और बीजेपी शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री समेत सभी कार्यकारिणी सदस्य बैठक में मौजूद रहेंगे. रविवार को पीएम मोदी भाषण देंगे. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP National Executive Meet, Amit Shah News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com