भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान किया गया है. इस टीम में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के मकसद से कई अहम चेहरों को जगह दी गई है. बीजेपी ने दिल्ली और यूपी से सबसे ज्यादा नेताओं को अपनी राष्ट्रीय टीम में जगह दी है. पार्टी ने कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्षों के नाम का ऐलान किया है. आइए बताते हैं किस राज्य से कितने लोगों को बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया है.
टीम नवीन में किस राज्य से कितने चेहरे?
दिल्ली- 10
उत्तर प्रदेश- 8
एमपी- 6
महाराष्ट्र- 5
राजस्थान- 4
उत्तराखंड- 4
गुजरात- 4
बिहार- 3
ओडिशा- 2
आंध्र प्रदेश- 2
पश्चिम बंगाल- 2
हरियाणा- 2
केरलम- 2
छत्तीसगढ़- 2
पंजाब- 1
कर्नाटक- 1
चंडीगढ़- 1
त्रिपुरा- 1
झारखंड- 1
नागालैंड- 1
तमिलनाडु- 1
असम- 1
पंजाब- 1
स्मृति ईरानी सहित कई चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
बीजेपी की ओर से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पीयूष गोयल, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेश मंगल को दी गई है. वहीं, राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी बी.एल संतोष को दी गई है. उधर, सहायक मंत्री पद की जिम्मेदारी शिप्रकाश और सौदान सिंह को दी गई है. वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव और वंसुधरा राजे को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई. इसके अलावा तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्र भाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाला सिंह आर्य, एम नागराज, तारिक मंसूर, मधुचंद्र कर को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है. उपाध्यक्ष पद के लिए पार्टी की ओर से 13 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है.
वहीं, पार्टी की ओर से महामंत्री पद के लिए आठ नेताओं के नाम पर मुहर लगाई गई. इसमें प्रमुख रूप से विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लव कुमार देव, स्मृति ईरानी, सतीश पुनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया का नाम शामिल है.
साथ ही, राष्ट्रीय मंत्री पद पर प्रमुख रूप से कविता पाटीदार, के सुरेंद्रन, भोला सिंह, प्रदीप यादव , जगदीश ईश्वर भाई पटेल, संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, एम वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश का नाम शामिल है.
यह भी पढ़ें: भाजपा की नई टीम का ऐलान, नितिन नवीन ने स्मृति ईरानी और राम माधव समेत कई चेहरों को एंट्री देकर चौंकाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं