विज्ञापन

अर्जेंट है... संबित पात्रा के WhatsApp से आया पैसे मांगने वाला मैसेज, NDTV के संवाददाता ने पकड़ी हैकिंग

अगर लगे कि अकाउंट हैक हो गया है तो तुरंत WhatsApp uninstall करें. SIM निकालकर फोन रीस्टार्ट करें. नया WhatsApp इंस्टॉल करके लॉगिन करें (कोड आएगा तो पुराना सेशन लॉगआउट हो जाएगा). Status लगाकर सबको सूचित करें.

अर्जेंट है... संबित पात्रा के WhatsApp से आया पैसे मांगने वाला मैसेज, NDTV के संवाददाता ने पकड़ी हैकिंग
  • बीजेपी सांसद संबित पात्रा का WhatsApp नंबर हैक हो गया और हैकर्स ने उनके कांटेक्ट्स से पैसों की मांग की
  • संबित पात्रा ने सोशल मीडिया पर हैकिंग की पुष्टि कर लोगों को ऐसे संदेशों पर विश्वास न करने की अपील की
  • इससे पहले एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और अभिनेत्री स्वरा भास्कर जैसे लोगों के भी WhatsApp नंबर हैक हो चुके हैं
नई दिल्ली:

बीजेपी सांसद संबित पात्रा का साइबर अपराधियों ने रविवार को WhatsApp नंबर हैक कर लिया और उनके कांटेक्ट के नंबरों पर भ्रामक मैसेज भेजे जाने लगे. NDTV संवाददाता अली अब्बास नकवी के नंबर पर भी उन हैकर्स ने WhatsApp के जरिए मैसेज भेजकर 55000 (पचपन हज़ार रुपए) की मांग की. साथ ही उसने QR Code भी भेजा. हालांकि उसमें नंबर किसी जगदीश पासवान का आ रहा था. जब ये पूछा गया कि ये तो किसी और का नंबर है, तो हैकर्स ने कहा कि हां इसी पर भेज दीजिए.

वहीं जब संवाददाता ने हैक होने की आशंका के बाद जानबूझकर पूछा कि क्या कैश पैसा देने घर पर ही आ जाऊं, तो हैकर्स ने साफ मना कर दिया. इसके बाद संबित पात्रा को इसकी जानकारी दी गई, तो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर हैक होने की पुष्टि करते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की.

संबित पात्रा ने X पर लिखा,  "मेरा WhatsApp नंबर हैक हो गया है. WhatsApp हैक होने के बाद मेरे नंबर से लोगों को भ्रामक संदेश भेजे जा रहे हैं तथा विभिन्न माध्यमों से पैसों की मांग की जा रही है. कृपया ध्यान दें कि इस प्रकार के सभी संदेश पूर्णतः फर्जी एवं साइबर अपराध का हिस्सा हैं. उनका मुझसे कोई संबंध नहीं है. इस घटना की जानकारी मिलते ही मैंने ओड़िशा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है. मामले में आवश्यक कानूनी एवं तकनीकी कार्रवाई की जा रही है. मेरा विनम्र अनुरोध है कि जब तक मेरा WhatsApp नंबर पुनः सुरक्षित (रिकवर) नहीं हो जाता, तब तक मेरे नंबर से आने वाले किसी भी संदेश, कॉल या आर्थिक लेन-देन संबंधी अनुरोध पर विश्वास न करें. कृपया किसी भी प्रकार की धनराशि न भेजें और यदि कोई संदिग्ध संदेश प्राप्त हो, तो उसका उत्तर देने से भी बचें."

सुप्रिया सुले, स्वरा भास्कर का भी WhatsApp हो चुका है हैक

इससे पहले एनसीपी सांसद सुप्रीया सुले और अभिनेत्री स्वरा भास्कर का भी WhatsApp हैक हो चुका है. जिसकी उन्होंने भी X पर जानकारी दी थी. 

वहीं बीजेपी के यूपी के उपाध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा का भी पिछले जून के महीने में WhatsApp हैक हो गया था. जिससे उन हैकर्स ने तकरीबन 6000 कॉन्टेक्ट को मैसेज भेजकर पैसे मांगे थे. जिसमें ये भी खबर है कि हैकर्स ने गृह मंत्री दफ्तर तक के नंबर पर भी पैसे मांगे. कई बीजेपी नेताओं ने तो उन हैकर्स को पैसे भी डाल दिए थे. इसके बाद साइबर पुलिस में शिकायत के बाद हैकर्स का पता लगाया गया था. 

ऐसा क्या करें जिससे आपका WhatsApp हैक न हो

  • टू-स्टेप वेरिफिकेशन (2FA) जरूर चालू करें
  • WhatsApp खोलें → Settings (तीन डॉट्स या नीचे प्रोफाइल) → Account → Two-step verification → Turn on
  • 6 अंकों का PIN बनाएं (जिसे आसानी से याद रख सकें)
  • अपना ईमेल ऐड करें (PIN भूलने पर रिकवर करने के लिए)
  • यह चालू करने से हैकर को SMS कोड मिलने के बावजूद अकाउंट नहीं खुल सकता

Linked Devices चेक करें

  • Settings → Linked Devices में जाएं.
  • कोई अनजान डिवाइस (लैपटॉप, दूसरा फोन) दिखे तो तुरंत Log out कर दें.
  • हर हफ्ते एक बार चेक करें.

Privacy Settings मजबूत करें

  • Settings → Privacy → Advanced में जाएं और ये ऑन करें
  • Block unknown account messages (अनजान लोगों के मैसेज ब्लॉक)
  • Protect IP in calls (कॉल्स में IP प्रोटेक्ट)
  • Disable link previews (लिंक प्रीव्यू बंद)
  • Chat Lock और App Lock भी चालू करें (फिंगरप्रिंट/फेस आईडी)

हर रोज की सावधानियां

  • कभी भी 6 अंकों का Verification Code किसी को न बताएं (दोस्त, सपोर्ट, कोई भी हो)
  • अनजान लिंक, QR कोड या फाइल न खोलें
  • केवल Official WhatsApp ऐप इस्तेमाल करें (Play Store/App Store से)
  •  FM WhatsApp, GB WhatsApp आदि से बचें.
  • पब्लिक Wi-Fi पर WhatsApp इस्तेमाल न करें या VPN यूज करें
  • फोन का सॉफ्टवेयर और WhatsApp हमेशा अपडेट रखें
  • Voicemail पासवर्ड मजबूत रखें (SIM swapping अटैक से बचने के लिए)

अगर लगे कि अकाउंट हैक हो गया है तो क्या करें?

तुरंत WhatsApp uninstall करें. SIM निकालकर फोन रीस्टार्ट करें. नया WhatsApp इंस्टॉल करके लॉगिन करें (कोड आएगा तो पुराना सेशन लॉगआउट हो जाएगा). Status लगाकर सबको सूचित करें.

support@whatsapp.com (mailto:support@whatsapp.com) पर रिपोर्ट करें और साइबर क्राइम (1930) पर शिकायत करें.

इसे भी पढ़ें: WhatsApp E-Mitra: क्या है व्हॉट्सएप ई-मित्र? घर बैठे नागरिकों को मुफ्त मिलेंगी सरकारी सेवाएं!

इसे भी पढ़ें: फ्रॉड के मामलों से कैसे निपटते हैं? यूजरनेम फीचर पर वॉट्सऐप के बाद टेलीग्राम को भी सरकार का नोटिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP MP Sambit Patra, Sambit Patra BJP, WhatsApp Number, Social Media
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com