विज्ञापन

'व्हाट्सएप पर बैन होने चाहिए बूमर्स', बेटे ईशान की इस दलील पर शशि थरूर ने दी क्या नसीहत?

दरअसल, फ्रांस ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाने वाला कानून पास किया है. इसी को लेकर शुरू हुई चर्चा बूमर्स तक पहुंच गई.

'व्हाट्सएप पर बैन होने चाहिए बूमर्स', बेटे ईशान की इस दलील पर शशि थरूर ने दी क्या नसीहत?
शशि थरूर और उनके बेटे ईशान के बीच सोशल मीडिया पर नई बहस. (File Photo)
नई दिल्ली:

कांग्रेस सांसद शशि थरूर और उनके बेटे ईशान थरूर के बीच एक्स पर बूमर्स को लेकर नई बहस छिड़ गई है. शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर का कहना है कि व्हाट्सएप पर 'बूमर्स' यानी पुरानी पीढ़ी के लोगों पर बैन लगा देना चाहिए. इस पर शशि थरूर ने जवाब देते हुए कहा कि भारतीय लोगों हर पीढ़ी बूमर्स की कैटेगरी में आती है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, फ्रांस ने 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाने वाला कानून पास किया है और ऐसा करने वाला वह यूरोपियन यूनियन का पहला देश बन गया है. 

इस मामले पर Zoho के चीफ साइंटिस्ट श्रीधर बेम्बु ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "भारत को भी छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगानी चाहिए. मेरा मानना ​​है कि छोटे बच्चों को असली किताबें पढ़नी चाहिए, धूप में मिट्टी के साथ खेलना चाहिए और सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए."

Latest and Breaking News on NDTV

श्रीधर की पोस्ट को रीशेयर करते हुए ईशान थरूर ने इसमें अपनी तरफ से एक और ओपिनियन जोड़ दिया. उन्होंने लिखा, "मैं मानता हूं कि छोटे बच्चों को सोशल मीडिया पर बिल्कुल नहीं होना चाहिए. लेकिन कुछ और करने से पहले, भारत को व्हाट्सएप पर 'बूमर्स' यानी पुरानी पीढ़ी के लोगों पर रोक लगाने की जरूरत है."

Latest and Breaking News on NDTV

बेटे ईशान की इस बात का जवाब देते हुए शशि थरूर ने कहा, "मेरे बेटे, हमारे बच्चे पैदा करने के तरीकों को देखते हुए पश्चिम के उलट, भारतीयों की हर पीढ़ी, तुम्हारी पीढ़ी भी, बेबी बूमर्स की कैटेगरी में आती है."

सोशल मीडिया पर एक के बाद एक किए गए पोस्ट के बाद इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई और यूजर्स कमेंट बॉक्स में लोग अपनी राय दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: "वे चाहते हैं कि सब कुछ 'एक' हो...": शशि थरूर ने BJP पर साधा निशाना

फ्रांस का नया कानून क्या है?

फ्रांस की संसद ने जनवरी 2027 से 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक लगाने वाले कानून को मंज़ूरी दे दी है. ऐसा करने वाला वह पहला यूरोपीय देश बन गया है, जिसने युवाओं को इन प्लेफॉर्म से दूर रखने का फैसला किया है.

इस कानून के तहत फ्रांस में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने के लिए हर किसी को अपनी उम्र वेरिफाई करनी होगी. यह कदम ऐसे वक्त में उठाया गया है, जब UK और EU भी बच्चों की मानसिक सेहत को लेकर चिंताओं के चलते अपने-अपने नियम बना रहे हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस कदम का स्वागत किया है. उन्होंने अपने दफ्तर के दस साल पूरे होने पर इसे लागू करने का वादा किया था.

हालांकि, कुछ लोगों ने इस कानून के व्यावहारिक होने पर सवाल उठाए हैं, लेकिन सरकार का कहना है कि उम्र की जांच करने वाले ऑनलाइन टूल असरदार और सुरक्षित हैं. मंगलवार को फ्रांस की सीनेट और नेशनल असेंबली, दोनों ने इस प्रतिबंध को मंजूरी दे दी. वहीं, दूसरी तरफ वामपंथी खेमे के कुछ लोगों ने इसकी आलोचना की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shashi Tharoor, Social Media, Boomers, Ishan Tharoor, Sridhar Vembu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com