विज्ञापन

यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम

Weather Update: मॉनसून देश के कई राज्यों में एक्टिव है. 26 जुलाई को मौसम विभाग ने यूपी-बिहार समेत देश के 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-NCR में भी रविवार को मौसम बदल सकता है.

यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम
देश के 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट
  • भारतीय मौसम विभाग ने देश के 12 राज्यों में अच्छी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
  • यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में अगले कुछ घंटों में तेज बरसात होने की संभावना बन रही है.
  • दिल्ली-NCR में भी अगले कुछ दिनों में मौसम बदलने वाला है. फिलहाल यहां उमस भरी गर्मी का असर है.

यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत 12 राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मॉनसून एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाता दिख रहा है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.आंधी की तीव्रता इतनी अधिक है कि कई जगहों पर पेड़ों के उखड़ने की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही पूर्वी भारत के कई हिस्सों में आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना है. गुजरात में मौसम विभाग ने रविवार को भी कई राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है. यहां बाढ़ की वजह से कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है. वहीं असम में भी भारी बारिश की वजह से बाढ़ के चलते नुकसान हुआ है. मौसम विभाग ने आज यहां भी बरसात की संभावना जताई है. 

यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में अलर्ट 

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार आज जिन 12 राज्यों में मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने की संभावना है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश और गुजरात शामिल है. इन राज्यों के कई जिलों में 65 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. बीते 24 घंटे के दौरान इनमें से कई राज्यों में अच्छी बारिश हुई है. जिससे यहां बारिश का कोटा भी फिलहाल बढ़ता दिख रहा है. मौसम विभाग ने यहां लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश हो रही है. गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और ओडिशा में फिलहाल झमाझम बारिश हुई है. IMD के मुताबिक 31 जुलाई तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है. जबकि पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में भी तेज बरसात हो रही है. हिमाचल प्रदेश बारिश और भूस्खलन की वजह से कई सड़कें अभी भी पूरी तरह से बंद हैं.

रेड-ऑरेंज और येलो अलर्ट वाले राज्य 

  • भारतीय मौसम विभाग ने 26 जुलाई को ओडिशा, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी किया है. 
  • गुजरात, गोवा, छत्तीसगढ़ राज्यों में मौसम विभाग ने रविवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 
  • मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, असम, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश में आज यलो अलर्ट जारी किया गया है. 
  • मौसम विभाग ने 27, 28, 29 और 30 जुलाई को मौसम विभाग ने तेज बरसात की संभावना जताई है. 

गुजरात में रविवार को भी अलर्ट

गुजरात में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश की वजह से कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं, सूरत, बनासकांठा,  भरूच, अमरेली में भी बारिश से नुकसान हुआ है. मौसम विभाग ने रविवार को भी कच्छ, मेहसाणा, पाटन, साबरकांठा, आणंद, अमरेली और सूरत में तेज बरसात का रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है.

ये भी पढे़ंः जलमग्न हुआ सूरत: पानी में समाईं 500 से ज्यादा कारें, ड्रोन Video में देखिए बाढ़ का मंजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Update, Weather Update Today, Monsoon Update, Monsoon Rainfall, Weather Update Delhi NCR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com