मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने झारखंड कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद (ED Raid On Congress MLA Amba Prasad) और अन्य के खिलाफ रांची में छापे मारी की. ईडी की रेड के बाद कांग्रेस विधायक ने दावा किया है कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उन्होंने हजारीबाग से चुनाव लड़ने का ऑफर (BJP Loksabha Offer) दिया था. उन्होंने बीजेपी के इस ऑफर को नजरअंदाज कर दिया, जिसके बाद उन पर यह कार्रवाई की गई. बता दें कि अंबा प्रसाद हज़ारीबाग जिले के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.
ये भी पढ़ें-ज्योतिरादित्य के खिलाफ गुना में कांग्रेस आजमाएगी BJP का 2019 वाला दांव तो मिलेगी कामयाबी ?
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"बीजेपी का ऑफिर किया नजरअंदाज"
अंबा प्रसाद ने मंगलवार को कहा, "ईडी सुबह-सुबह आई और वहां से पूरे दिन यातनाएं झेलनी पड़ीं. उन्होंने मुझे घंटों एक जगह खड़ा रखा. मुझे बीजेपी ने हजारीबाग लोकसभा टिकट की पेशकश की, जिसे मैंने नजरअंदाज कर दिया, जिसके बाद मुझ पर दबाव डाला गया." कांग्रेस विधायक ने कहा, "आरएसएस के कई लोगों ने भी मुझ पर चतरा से चुनाव लड़ने का दबाव डाला, मैंने उसे भी नजरअंदाज कर दिया. बड़कागांव सीट लगातार जीतने के बाद वह मुझे हज़ारीबाग में एक बहुत मजबूत उम्मीदवार के रूप में देखते हैं. हम कांग्रेसी हैं, बीजेपी से नहीं, इसलिए हम आसान लक्ष्य हैं."
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में MLA के परिसरों पर रेड
बता दें कि मंगलवार को ईडी ने कथित जमीन और ट्रांसफर-पोस्टिंग घोटालों से जुड़े मामलों में कांग्रेस विधायक से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की थी. अंबा प्रसाद के रांची स्थित घर और हज़ारीबाग में उनसे जुड़े परिसरों पर छापेमारी की गई थी. एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, सुबह शुरू हुई छापेमारी देर रात तक जारी रही. अंबा प्रसाद के आवास पर यह छापेमारी केंद्रीय प्रवर्तन एजेंसी के रांची जोनल कार्यालय में उनके खिलाफ 2023 में दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत के सिलसिले में की गई.
ये भी पढ़ें-हरियाणा में सैनी सरकार की 'अग्नि परीक्षा' आज, साबित करना होगा बहुमत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं