विज्ञापन

बीजेपी की टीम नितिन नवीन में दो मुस्लिम चेहरे भी, जानिए किसको मिला मौका

बीजेपी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दो मुस्लिम नेताओं को शामिल किया है. अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इसे राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.

बीजेपी की टीम नितिन नवीन में दो मुस्लिम चेहरे भी, जानिए किसको मिला मौका
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान, दो मुस्लिम नेताओं को मिली अहम भूमिका
NDTV

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में कई नए चेहरों को भी जगह मिली है. अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने कई नेताओं को इसमें शामिल किया है. सबसे ज्यादा चर्चा उन दो मुस्लिम चेहरों की हो रही है, जिसे नितिन नवीन की टीम में शामिल किया गया है. बीजेपी ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली को जगह दी है. खास बात यह है कि ये दोनों ही नेता उत्तर प्रदेश से आते हैं. आखिर कौन हैं ये

डॉ. तारिक मंसूर 

बीजेपी ने डॉ. तारिक मंसूर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है. डॉ. तारिक मंसूर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के पूर्व कुलपति रह चुके हैं. बीजेपी ने उन्हें उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य (MLC) मनोनीत किया था. मंसूर को पार्टी के भीतर बौद्धिक और प्रबुद्ध मुस्लिम चेहरे के रूप में देखा जाता है. वे पसमांदा मुस्लिम समुदाय के बीच बीजेपी की पहुंच को मजबूत करने और नीतियों को पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. अब पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह देकर बड़ा संदेश दिया है.

कुंवर बासित अली

बीजेपी ने कुंवर बासित अली को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है. कुंवर बासित अली लंबे समय से जमीन पर सक्रिय रहे हैं और वे उत्तर प्रदेश बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं. बासित अली जमीनी स्तर पर पार्टी की विभिन्न पहलों जैसे 'कौमी चौपाल', 'मदरसों और दरगाहों में योग सत्र', और 'मोदी मित्र' अभियानों का नेतृत्व करते आए हैं. नितिन नवीन के यूपी दौरे के दौरान मुस्लिम समाज और महिलाओं को जोड़ने की रणनीति की अगुवाई भी उन्होंने ही की थी.

टीम नवीन में कौन-कौन? पूरी लिस्ट देखिए

क्या यूपी चुनाव पर फोकस?

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जिन दो मुस्लिम नेताओं को जगह दी गई है, वे दोनों ही उत्तर प्रदेश से आते हैं. अगले साल होने वाले यूपी चुनाव से पहले इसे पार्टी की सामाजिक रणनीति माना जा रहा है. एक ओर जहां समाजवादी पार्टी PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर फोकस कर रही है. वहीं बीजेपी के लिए इस फॉर्मूले को चुनौती देना बीजेपी की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है.

यह भी पढ़ें: भाजपा की नई टीम का ऐलान, नितिन नवीन ने स्मृति ईरानी और राम माधव समेत कई चेहरों को एंट्री देकर चौंकाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, BJP National Council, BJP National Council Executive, BJP National Executive
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com