विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2019

अमित शाह का मजाक बनाने पर BJP का 'ताबड़तोड़' पलटवार: फ्लू का इलाज है, हरिप्रसाद की मानसिक बीमारी का नहीं

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के 'स्वाइन फ्लू' (Swine Flu) को लेकर विवादित टिप्पणी देने वाले कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद (BK Hariprasad) पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है

अमित शाह का मजाक बनाने पर BJP का 'ताबड़तोड़' पलटवार: फ्लू का इलाज है, हरिप्रसाद की मानसिक बीमारी का नहीं
अमित शाह स्वाइन फ्लू की वजह से एम्स में भर्ती हैं (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के 'स्वाइन फ्लू' (Swine Flu) को लेकर विवादित टिप्पणी देने वाले कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद (BK Hariprasad) पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है. भाजपा ने अमित शाह के ‘स्वाइन फ्लू' पर कांग्रेस नेता बी के हरिप्रसाद के तंज पर गंभीर रुख अपनाते हुए कहा कि फ्लू का इलाज है लेकिन विपक्षी दल के नेता के मानसिक स्वास्थ्य का इलाज मुश्किल है. भाजपा ने कांग्रेस से हरिप्रसाद को पार्टी से बर्खास्त करने और घृणित बयान के लिए सरेआम माफी मांगने की मांग की है. भाजपा ने दावा किया कि इन बयानबाजियों पर विपक्षी दल की चुप्पी यह दर्शाती है कि इस प्रकार के सभी ‘जहरीले' विचारों को नेतृत्व से मंजूरी मिली हुई है.  अमित शाह स्वाइन फ्लू से पीड़ित हैं और अभी एम्स में अपना इलाज करवा रहे हैं. 

स्वाइन फ्लू से ग्रसित अमित शाह का कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने बनाया मजाक, कहा- अभी तो और बीमारी होगी

दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद ने भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के खराब स्वास्थ्य पर व्यंग्य करते हुए कहा था कि उन्हें स्वाइन फ्लू इसलिए हुआ क्योंकि उनकी पार्टी ने कर्नाटक में कांग्रेस और जद(एस) सरकार को कथिततौर पर अस्थिर करने की कोशिश की है. उन्होंने कहा था 'हमारे 6 विधायकों को किडनैप करके मुम्बई में रखा गया है, BJP और RSS के कार्यकर्ताओं ने उन पर पहरा बिठाया है. कुछ विधायक वापस आ गए हैं जिसके चलते अमित शाह को बुखार आ गया है. कोई ऐसा वैसा बुखार नहीं, उन्हें सुअर का बुखार आया है, जिसे स्वाइन फ्लू कहते हैं, अगर अब भी कर्नाटक सरकार को खराब करने की तो आपको स्वाइन फ्लू नहीं, बल्कि उल्टी दस्त और दूसरी बीमारी भी होगी इस बात को आप समझ लें...' बता दें कि बीके हरिप्रसाद राज्यसभा के उपसभापति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार हरिवंश के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद पर की गई टिप्पणी को राज्‍यसभा की कार्यवाही रिकॉर्ड से हटाया गया

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘कांग्रेस सांसद बी के हरिप्रसाद ने भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ जिस प्रकार की घृणित और अभद्र टिप्पणी की है वह कांग्रेस के स्तर को दिखाती है. फ्लू का तो उपचार है लेकिन कांग्रेस नेता की मानसिक बीमारी का उपचार मुश्किल है.'    पीयूष गोयल के अलावा राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मुख्तार अब्बास नकवी तथा पार्टी के अन्य नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. नकवी ने कहा, ‘यह पूरी तरह से घृणित और भद्दा बयान है। इनमें इतनी शालीनता भी नहीं है कि किसी की बीमारी पर किस प्रकार से प्रतिक्रिया देते हैं.'    

BJP अध्यक्ष अमित शाह को हुआ स्वाइन फ्लू, AIIMS में भर्ती

वहीं राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस बयान पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह यह देख का जरा भी अचंभित नहीं हुए कि कांग्रेस के नेताओं ने शालीनता और मर्यादा को एकदम त्याग दिया है. इस प्रकार के बयान कांग्रेस नेतृत्व के निराशा को भी दिखाते हैं. वहीं भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिम्हा राव ने कहा कि हरिप्रसाद का बयान कांग्रेस के नैतिक पतन को दिखाता है. यह विचारों को दीवालियापन है और नैतिक मूल्यों की कमी है.  पार्टी के अन्य प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने हरिप्रसाद के बयान को शर्मनाक बताया और कहा कि यही कांग्रेस का वास्तिव चेहरा है. उन्होंने कहा कि शाह ने खुद ही अपनी बीमारी लोगों को बताई है ऐसे में कांग्रेस नेता के बयान से जनता को दुख पहुंचेगा. 

VIDEO: स्वाइन फ़्लू को लेकर जागरूकता की ज़रूरत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Amit Shah Down With Swine Flu, BK Hariprasad, BK Hariprasad Mocks Amit Shah’s Illness, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com