बिहार की सियासत में फिर से बड़ा उलटफेर (Bihar Crisis) होने की अटकलें हैं. बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उनकी सरकार के सहयोगी पार्टी RJD के सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) के बीच बातचीत बंद हो गई है. RJD-JDU में बढ़ती तल्खी के कारण माना जा रहा है कि नीतीश कुमार फिर से पाला बदलकर बिहार की जनता को 'सरप्राइज' कर सकते हैं. नीतीश कुमार के 28 जनवरी को जनता दल (यूनाइटेड) और बीजेपी (BJP) सरकार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की अटकलें भी तेज हैं. महागठबंधन (Mahagathbandhan) को टूटने से बचाने के लिए लालू यादव (Lalu Yadav)और कांग्रेस (Congress) लगातार कोशिशें कर रहे हैं. वहीं, बीजेपी भी नीतीश कुमार की घर वापसी से पहले तैयारियों को पुख्ता करने में जुटी है. नीतीश कुमार के स्वागत से पहले बीजेपी बिहार में अपने सहयोगी दलों को भी कॉन्फिडेंस में ले रही है. दिल्ली और पटना में बैठकों को सिलसिला चल रहा है.
नीतीश कुमार को दोबारा साथ लेने से पहले बीजेपी, NDA में अपने सहयोगी जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा यानी HAM और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) और चिराग पासवान को कॉन्फिडेंस में लेने की कोशिश में है. जीतन राम मांझी को साधने के लिए बीजेपी ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को जिम्मेदारी सौंपी है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
नीतीश पहुंचे राजभवन, तेजस्वी समेत सभी RJD विधायक राज्यपाल की टी पार्टी से नदारद
JDU के केसी त्यागी ने दी थी सफाई
इससे पहले नीतीश कुमार की पार्टी JDU के सीनियर नेता केसी त्यागी ने स्पष्ट किया था कि वंशवाद की राजनीति के बारे में नीतीश की टिप्पणी सहयोगी राजद के लिए नहीं थी.
NDA के साथ रहेगी RLJP
वहीं, केंद्रीय मंत्री और RLJP के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा, "मैंने कहा था कि व्यक्ति शक्तिशाली नहीं होता, समय शक्तिशाली होता है. हम NDA के साथ हैं और उनके साथ रहेंगे."
Explainer: क्या लालू की बेटी की वजह से महागठबंधन छोड़ने को मजबूर हुए नीतीश कुमार?
चिराग पासवान भी बीजेपी केस संपर्क में
बिहार में राजनीतिक अनिश्चितता के बीच लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार को खुलासा किया कि वह खुद बीजेपी के टॉप लीडरशिप के संपर्क में हैं. चिराग पासवान ने कहा, "हमारी पार्टी बिहार में NDA की प्रतिबद्ध सहयोगी है. इसलिए हम राज्य की स्थिति पर नजर रख रहे हैं. अगले दो या तीन दिन महत्वपूर्ण हो सकते हैं. बीजेपी गठबंधन का सबसे बड़ा घटक दल है और मेरे संपर्क में है. हम दिल्ली में और बातचीत करेंगे."
नीतीश ने बुलाई विधायक दल की बैठक
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को पहले से तय अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. उन्होंने 28 जनवरी (रविवार) को सुबह 10 बजे JDU विधायक दल की बैठक बुलाई है. माना जा रहा है कि इस बैठक में अहम फैसला लिया जा सकता है. जानकारी के मुताबिक, बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी पटना पहुंचे हैं.
बीजेपी ने शनिवार शाम 4 बजे बुलाई मीटिंग
बीजेपी ने पटना में शनिवार शाम 4 बजे सभी सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई है. शनिवार को बुलाई गई बैठक के बाद निर्णय होने की संभावना है. बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े बिहार पहुंच रहे हैं.
"मुख्यमंत्री ने मिलने का समय नहीं दिया..." : नीतीश कुमार के NDA में जाने की अटकलों पर RJD
शनिवार दोपहर 1 बजे RJD की मीटिंग
बिहार में गहराते सियासी संकट के बीच लालू की पार्टी RJD ने शनिवार को दोपहर 1 बजे अपने विधायकों की बैठक बुलाई है. तेजस्वी यादव फिलहाल अपने कोटे के मंत्रियों के साथ चर्चा कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि लालू यादव कंफ्यूजन दूर करना चाहते हैं. उनकी नीतीश कुमार से बात नहीं हो पा रही. नीतीश अपने डिप्टी तेजस्वी यादव से भी बात नहीं कर रहे. लिहाजा उन्होंने RJD नेता मनोज झा के जरिए नीतीश के लिए अपील कराई गई है.
BJP ने दिल्ली में रची 'बिहार चैप्टर' की पटकथा! नीतीश को मिले तीन विकल्प, किस पर बनेगी बात?
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का दावा-नीतीश साथ में हैं
बिहार के राजनीतिक हालात पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा, "बिहार में INDIA गठबंधन के नेतृत्व में सरकार है, जिसके मुखिया नीतीश कुमार हैं. कांग्रेस की नीतीश कुमार से बात होती रही है और वह साथ में हैं. कांग्रेस पार्टी कभी सत्ता की लड़ाई नहीं लड़ती. कांग्रेस हमेशा उसूलों और विचारधारा की राजनीति करती है."
बिहार में नीतीश कुमार के पाला बदलने की अटकलों के बीच तय समय पर ही होंगे विधानसभा चुनाव-सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं