विज्ञापन

BJP का सीएम और JDU का डिप्टी CM , मंत्रियों की संख्या भी तय, बिहार में नई सरकार का खाका सामने आया

Bihar Government Formation: बिहार में नई सरकार के गठन का खाका सामने आया है. इसमें बीजेपी का सीएम समेत कुल 15 मंत्री नई सरकार में हो सकते हैं. जेडीयू को भी इतने ही मंत्री नई सरकार में होंगे.

  • बिहार में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के गठन का खाका आया सामने
  • सूत्रों ने बताया कि बीजेपी का सीएम और कुल 15 मंत्री हो सकते हैं
  • अगर नीतीश कुमार के पुत्र निशांत डिप्टी सीएम बनेंगे तो कोई और दूसरा डिप्टी सीएम नहीं होगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बिहार में सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद अब नया सीएम चुनने को लेकर हलचल तेज हो गई है. इस बीच, सूत्रों के हवाले से राज्य में नई सरकार का खाका सामने आ गया है. बताया जा रहा है कि बीजेपी का सीएम समेत कुल 15 मंत्री हो सकते हैं. वहीं जेडीयू खेमे से एक उपमुख्यमंत्री और 15 मंत्री हो सकते हैं. 

निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम!

सूत्रों ने बताया कि अगर सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार डिप्टी सीएम बनते हैं तो जेडीयू का एक ही डिप्टी सीएम होगा. इसके अलावा जेडीयू कोटे से भी कुल 15 मंत्रियों को सरकार में जगह दी जाएगी. इसके अलावा सहयोगी पार्टियों लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से दो मंत्रियों को जगह मिल सकती है. उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम और जीतन राम मांझी के हम पार्टी को एक-एक मंत्री पद मिल सकता है. 

स्पीकर बीजेपी का ही 

इसके अलावा नई सरकार में स्पीकर फिर से बीजेपी का ही होगा. इस वक्त गया सदर से बीजेपी विधायक प्रेम कुमार विधानसभा के स्पीकर हैं. गौरतलब है कि गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके कहा था कि वो राज्यसभा जाना चाहते हैं. इसके बाद उन्होंने राज्यसभा के लिए पर्चा भी भर दिया. सीएम नीतीश के पर्चा भरने के दौरान गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मौजूद थे. हालांकि, नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले के उनकी पार्टी में काफी विरोध भी हो रहा है. 


जेडीयू की बैठक में नीतीश करेंगे दिल की बात 

इस बीच, जेडीयू की एक बैठक भी पटना में बुलाई गई है. बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार इस बैठक में अपने फैसले के बारे में बताएंगे. सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में बताया जा एगा कि स्वास्थ्य कारणों से नीतीश कुमनार ने राज्यसभा जाने का फैसला किया है. इस बैठक में ये भी बताया जाएगा कि अगली सरकार उन्हीं के मार्गदर्शन से चलेगी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com