लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट (BJP Candidate 10th List) जारी की है. बीजेपी ने नौ उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट जारी की है. पार्टी ने उत्तर प्रदेश के बलिया से नीरज शेखर, मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर, कौशांबी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, ग़ाज़ीपुर से पारस नाथ राय, मछलीशहर से बीपी सरोज और पश्चिम बंगाल के आसनसोल से एस एस अहलूवालिया को टिकट दिया है.
बीजेपी ने किसको कहां से दिया टिकट?
बीजेपी ने यूपी के सात उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. पार्टी ने मैनपुरी से डिंपल यादव के ख़िलाफ़ योगी सरकार में मंत्री जयबीर सिंह को मैदान में उतारा है. ग़ाज़ीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई अफ़ज़ल अंसारी के ख़िलाफ़ पारस नाथ राय को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं पश्चिम बंगाल के आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ एस एस अहलूवालिया चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी ने किरण खेर का टिकट काटकर चंडीगढ़ से संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मैनपुरी सीट पर मुकाबला होगा दिलचस्प
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प होने जा रहा है. यह सीट पहले मुलायम सिंह यादव के खाते में रही. उनके निधन के बाद डिंपल यादव यहां से जीतकर संसद पहुंचीं. अब बीजेपी ने डिंपल के खिलाफ जयवीर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है. इस सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. बीजेपी ने कौशांबी से विनोद सोनकर को फिर से टिकट दे दिया है. वहीं बलिया से पूर्व पीएम चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को उम्मीदवार बनाया है.
19 अप्रैल से सात चरण में मतदान
बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 9 लिस्ट जारी कर चुकी थी, आज 10वीं लिस्ट जारी हुई है. बता दें कि 19 अप्रैल से देश में लोकसभा चुनाव का आगाज होने जा रहा है. 19 अप्रैल से सात चरणों में चुनाव होंगे. चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे. 19 अप्रैल को पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग होगी. वहीं दूसरे चरण में 13 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान होगा. तीसरे चरण में 12 राज्यों की 94 सीटें, चौथे चरण में10 राज्यों की 96 सीटों, पांचवें चरण में 8 राज्यों की 49 सीटों पर मतदान होगा. छठवें चरण में 7 राज्यों की 57 सीटों और सातवें और आखिरी चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.
उत्तर प्रदेश में कब-कब होगी वोटिंग
उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 19 अप्रैल को 8, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 8, तीसरे चरण में 7 मई को 10, चौथे चरण में 13 मई को 13, पांचवें चरण में 20 मई को 14, छठे चरण में 25 मई को 14 और सातवें चरण में 1 जून को 13 सीटों पर वोटिंग होनी है.
ये भी पढ़ें-केजरीवाल ने SC से मांगी राहत - क्या होगा, अगर आज नहीं हुई सुनवाई...?
ये भी पढ़ें-"DMK राज में तमिलनाडु में विकास की उम्मीद नहीं...": वेल्लोर में PM मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं