विज्ञापन
This Article is From Mar 20, 2025

अमेजन-फ्लिपकार्ट के गोदाम पर मानक ब्यूरो टीम की छापेमारी, 36 लाख का माल जब्त

भारतीय मानक ब्यूरो की टीम ने अमेजन और फ्लिपकार्ट के गोदाम पर छापेमारी की है. इस दौरान टीम ने 36 लाख रुपए का माल जब्त किया है.

अमेजन-फ्लिपकार्ट के गोदाम पर मानक ब्यूरो टीम की छापेमारी, 36 लाख का माल जब्त
अमेज़न वेयरहाउस में मानक ब्यूरो टीम की रेड.

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन और फ्लिपकार्ट का इस्तेमाल अब बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी धड़ल्ले से हो रहा है. मार्केट रेट से कम कीमत पर घर बैठे-बैठे शॉपिंग ने ई-कॉमर्स कंपनियों को हर हाथ तक पहुंचा दिया है. लेकिन कई बार डिलीवर हुआ प्रोडक्ट मोबाइल पर दिखने वाला प्रोडक्ट से अलग भी होता है. इस तरह की कई शिकायतें पहले भी आ चुकी थी. जिसके बाद अब भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की टीम अमेजन और फ्लिपकार्ट के गोदामों पर दबिश दे रही है. 

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में छापेमारी

गुरुवार को चेन्नई से सटे तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमेजन और फ्लिपकार्ट के गोदामों पर बीआईएस की टीम ने छापेमारी की. जिसके बाद भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम 2016 के उल्लंघन के संदेह में करीब 36 लाख का माल जब्त किया. 

इंसुलेटेड फ्लास्क, पानी बोतल, सीलिंग फैन सहित अन्य सामान जब्त

अधिकारियों ने बताया कि Amazon से इंसुलेटेड फ्लास्क, इंसुलेटेड खाद्य कंटेनर, धातु से बनी पीने योग्य पानी की बोतलें, सीलिंग फैन और खिलौनों सहित 36 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया. उनका दावा है कि इन वस्तुओं को वैध BIS लाइसेंस के तहत BIS मानक चिह्न (ISI) के बिना संग्रहित या बेचा नहीं जा सकता है.

गुरुग्राम, दिल्ली और लखनऊ में चला अभियान

मालूम हो कि इससे पहले बीआईएस ने लखनऊ, गुरुग्राम और दिल्ली जैसे शहरों में भी तलाशी और जब्ती अभियान चलाया. इन गोदामों से जब्त किए गए समानों पर मानक ब्यूरो का प्रमाण नहीं लगा था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amazon, Flipkart, Bureau Of Standards Raid In Nagaur, Bureau Of Standards, Indian Standards Bureau
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com