विज्ञापन

बिना धुएं और बिना रिफिल के भागेंगे मच्छर-चूहे! ₹500 के इस गैजेट ने बाजार में मचाया गदर

Amazon पर 599 रुपये में Ultrasonic Electric Pest Repellent मिल रहा है. इससे आप बिना केमिकल और रिफिल के मच्छरों, चूहों और कीड़ों को घर से भगा सकते हैं.

बिना धुएं और बिना रिफिल के भागेंगे मच्छर-चूहे! ₹500 के इस गैजेट ने बाजार में मचाया गदर
चूहे-कीड़े भगाने वाला डिवाइस
Amazon

ठंड ने थोड़ी-थोड़ी दस्तक दे दी है. लेकिन मौसम अभी काफी तेजी से बदल रहा है. देश के कई हिस्सों में बरसात हो रही है तो कहीं ओले भी पड़ रहे हैं. ये मौसम सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर के साथ आता है. इसके अलावा मच्छरों, छिपकलियों, चूहों और दूसरे कीड़े-मकौड़ों का आतंक भी वापस लौट आया है.यदि आप इन बिन बुलाए मेहमानों और कीट-पतंगों से परेशान हैं, तो अब आपको महंगे या हानिकारक प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. बहुत ही कम खर्चे में आप इन सभी से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं.

आमतौर पर मच्छरों को भगाने के लिए हम बाजार में मिलने वाले तरह-तरह के कॉयल, लिक्विड रिफिल और स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इन केमिकल प्रोडक्ट्स से निकलने वाला जहरीला धुआं न सिर्फ कीड़े-मकौड़ों को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि सांस के जरिए आपके शरीर में जाकर फेफड़ों और सेहत पर भी बेहद बुरा असर डालता है. इन सभी समस्याओं से सुरक्षित और प्राकृतिक रूप से निजात पाने के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर एक बेहद सस्ता डिवाइस Ultrasonic Electric Pest Repellent (अल्ट्रासोनिक इलेक्ट्रिक पेस्ट रिपेलेंट) उपलब्ध है. ये बिना किसी Refill या धुएं के चूहों, मच्छरों और मक्खियों को घर से आसानी से भगा देता है.

कैसे काम करता है Ultrasonic Electric Pest Repellent?

ये पेस्ट रिपेलेंट देखने में बिल्कुल सामान्य मॉस्किटो किलर मशीन जैसा ही लगता है, लेकिन इसकी तकनीक पूरी तरह अलग है. इस मशीन में किसी भी तरह के हानिकारक लिक्विड, केमिकल या रिफिल का उपयोग नहीं होता है. ये अल्ट्रासोनिक साउंड वेव्स (उच्च आवृत्ति वाली ध्वनि तरंगों) पर काम करती है. ये आवाज इंसानों और पालतू जानवरों (कुत्ते-बिल्ली) को बिल्कुल सुनाई नहीं देती है और उनके लिए पूरी तरह सुरक्षित है. लेकिन चूहों, मच्छरों और कीड़ों के लिए यह आवाज असहनीय होती है, जिससे वे बिना मरे ही आपके घर को छोड़कर भाग जाते हैं.

साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इसे चलाने के लिए आपको बस इसे दीवार पर लगे किसी भी बिजली के सॉकेट में लगाना होगा और बटन ऑन करते ही यह अपना काम शुरू कर देता है. कंपनी के अनुसार, बेहतर रिजल्ट पाने के लिए इस मशीन को जमीन से लगभग 30 से 50 इंच की ऊंचाई पर बोर्ड में फिट करना चाहिए. ऐसी जगह पर लगाने से ये रेंगने वाले कीड़ों और हवा में उड़ने वाले मच्छरों, दोनों को ही घर से दूर रखने में पूरी तरह प्रभावी साबित होता है. इसके सामने कोई पर्दा या सोफा न रखें ताकि इसकी ध्वनि तरंगें केबिन या कमरे में बिना रुके फैल सकें.

कीमत और एरिया कवरेज की डिटेल्स

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon पर मौजूद इस Ultrasonic Electric Pest Repellent की कीमत 599 रुपये है. इस पर कंपनी सेलेक्ट बैंक कार्ड के साथ डिस्काउंट भी दे रही है. हालांकि, इस बजट ग्राहकों के लिए दूसरे ब्रांड्स के ऑप्शन भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं. इसको बनाने वाली कंपनी का दावा है कि ये छोटा सा डिवाइस घर के भीतर लगभग 800 स्क्वायर फीट तक के विशाल एरिया को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए अकेला ही पर्याप्त है.

डिस्क्लेमर: हमने इस प्रोडक्ट का निजी तौर पर कोई लैब टेस्ट या इस्तेमाल नहीं किया है. इसे ऑनलाइन बुक करने और खरीदने से पहले दूसरे ग्राहकों के वास्तविक कंज्यूमर रिव्यूज को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ लें.

यह भी पढ़ें | Jio के जबरदस्त प्लान्स, 1 रिचार्ज और 3 महीने टेंशन फ्री, दाम 329 रुपये से शुरू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mosquito Repellant, Ultrasonic, Ultrasonic Pest Repellent Amazon, Amazon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com