विज्ञापन

स्कूल बाउंड्री से निकलते शिक्षक एब्सेंट, ट्रांसफर की झंझट खत्म; शिक्षा मंत्री ने बताया बिहार सरकार का प्लान

बिहार में अब शिक्षकों को ट्रांसफर कराने के लिए इधर-उधर दौड़ना नहीं पड़ेगा. साथ ही अब बिहार के विद्यालय में शिक्षकों की हाजिरी सिस्टम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सरकार के प्लान के बारे में विस्तृत जानकारी दी है.

शिक्षा मंत्री ने बताया बिहार सरकार का प्लान

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उनका यह बयान स्कूल में शिक्षकों की हाजिरी से लेकर शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़ा है. शिक्षा मंत्री ने बिहार सरकार के उस प्लान के बारे में विस्तार से बात की, जिसके बाद में बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग की झंझट हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी. साथ ही उन्होंने स्कूल से गैर हाजिर रहने वाले शिक्षकों को लेकर भी सख्ती दिखाते हुए कहा कि हम ऐसा सिस्टम लाएंगे कि अब विद्यालय से बाहर जाते ही शिक्षक गैर हाजिर हो जाएंगे. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्ष विभाग के इस प्लान के बारे में बिहार के कैमूर जिले में बात की. अब उनका बयान सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है.   

'शिक्षकों का बनेगा जिला कैडर'

दरअसल, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शुक्रवार को कैमूर जिले में योजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने विभाग के लोगों को स्पष्ट कह दिया है. यह सरस्वती माता का मंत्रालय है. लक्ष्मी माता को प्रणाम करना है तो दूसरे विभाग में चले जाइए. यहां सरस्वती माता की आराधना करनी होगी. शिक्षा विभाग में बड़े बदलाव को लेकर घोषणा करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिक्षकों का जिला कैडर बनेगा. जो शिक्षक जिस जिले का चयन करेंगे, वहीं के होकर रह जाएंगे. बीच में जिला बदलने पर वरिष्ठता समाप्त हो जाएगी. 

हम ऐसे सिस्टम ला रहे हैं कि शिक्षकों को मोबाइल पर एक नोटिफिकेशन जाएगा और वे जिला सलेक्ट करेंगे और आटोमैटिक अपने जिले में आ जाएंगे. एक-दो नहीं, उनको 30 ऑप्शन देंगे. वे जहां भी चुन लें, जाकर पढ़ाएं. पर शर्त एक ही है कि पढ़ाई में कोई कमी बर्दाश्त नहीं होगी. 

बगल के पंचायत में मिलेगी पोस्टिंग

उन्होंने बताया कि हम लोगों ने तय किया कि महिला शिक्षिका को उनके पंचायत के बगल के पंचायत में और पुरुष शिक्षकों को उनके प्रखंड के बगल के प्रखंड में एक बार पोस्ट कर देंगे. फिर समस्या खत्म हो जाएगी. सास-सुसर हैं, कैमूर में और बहू का मधेपुरा. चिट्टी के ऊपर चिट्ठी आ रहा है कि कैमूर भेज दीजिए. 

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यालय में हाजिरी सिस्टम के बारे में विस्तार से बात करते हुए कहा कि शिक्षक अब शिक्षा विभाग के पोर्टल पर हाजिरी दर्ज कराएंगे. शिक्षकों का मूल्यांकन छात्रों की प्रगति रिपोर्ट के आधार पर होगा. एक पद-एक शिक्षक एक स्वीकृति पत्र पर एक ही शिक्षक की नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी. मंत्री ने कहा कि हम शिक्षकों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखेंगे, परंतु पढ़ाई में शिथिलता नहीं होगी. अब शिक्षक ससुराल जाने के लिए नहीं, बच्चों की पढ़ाई के लिए नियमित विद्यालय जाएंगे. 

सारी सुविधा देंगे, सारी बात मानेंगे, लेकिन हम शिक्षकों से आग्रह करेंगे कि हमारे विद्यालय की पढ़ाई पूरी तरह से ठीक रहे. हम ऐसा सिस्टम भी बनाने जा रहे हैं कि अगर शौच के लिए भी स्कूल से बाहर गए तो हाजिरी से उड़ जाएंगे.

मिथिलेश तिवारी

शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार

शिक्षकों के हाजिरी सिस्टम में होगा बदलाव

बिहार सरकार में मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि एआई मॉनिटरिंग कराने जा रहे हैं. स्कूल की बाउंड्री से बाहर गए तो आधा दिन का हाजिरी गया और अगर एक घंटा बाद आए तो पूरा दिन की हाजिरी गई. सुलभ आना और सुलभ जाना शुरू हो जाएगा. गंभीरता पूर्वक विद्यालय में काम करना होगा, आपके के भरोसे हमारे बिहार के विद्यालय हैं और हमारे आज के जो छात्र हैं, वे कल के हमारे भविष्य हैं.

उनको बढ़ाने की जिम्मेदारी हमारे शिक्षकों पर है. आज तक जितना भी वेतन पेंडिंग या अन्य विसंगति से जुड़ा मामला पेंडिंग रहा है, वह सब हम करेंगे. पर शिक्षकों से उम्मीद करते हैं कि वह काम के प्रति भी ईमानदार रहे हैं. एक मात्र हमारा विभाग है, जहां पर जहां पर हमने सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है. कुल मिलाकर जो हमारे शिक्षा विभाग का प्रोटोकाल होगा, उसका सबको पालन करना होगा. 

यह भी पढे़ं-

BPSC 70वीं के रिजल्ट में मुजफ्फरपुर का जलवा, अमृता-त्रिपुरारी हुए सफल; ऐसे चेंक करे परिणाम

Bihar: 30 दिन 30 अफसरों पर एक्शन: मंत्री दिलीप जायसवाल, बोले- उगाही करने वालों का 'बिना दर्द वाला ट्रीटमेंट' 

लेखक के बारे में
img
श्यामजी तिवारी
सब एडिटर
मीडिया में 4 साल साल से अधिक समय से सक्रिय हूं. अभी NDTV में की-बोर्ड पीटने के साथ हर रोज कुछ सीखने और समझने की कोशिश कर रहा हूं. NDTV में आने से पहले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Latest News, Bihar Politics, Bihar Education Department, Mithilesh Tiwari Education Minister Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com