विज्ञापन

ममता शर्मसार! बिहार के एक गांव में नशेड़ी बेटे ने सगी मां से किया दुष्कर्म, स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा

एक नशेड़ी युवक ने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया. घटना की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली लोग आक्रोशित हो गए. उन्होंने युवक को पकड़कर जमकर पीटना शुरू कर दिया.

ममता शर्मसार! बिहार के एक गांव में नशेड़ी बेटे ने सगी मां से किया दुष्कर्म, स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा
बिहार के मुजफ्फरपुर में बेटे ने मां से किया दुष्कर्म
  • बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बेटे ने नशे की हालत में अपनी सगी मां के साथ दुष्कर्म किया
  • घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपी बेटे को पकड़कर जमकर पीटा
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
पटना:

बिहार के मुजफ्फरपुर से मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. एक बेटे ने अपनी ही मां के साथ हैवानियत की. बेटे पर मां से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. जानकारी के मुताबिक नशे की हालत में बेटे ने मां के साथ दुष्कर्म किया. इस घटना की खबर जैसे ही स्थानीय लोगों को लगी उनका गुस्सा फूट पड़ा. गुस्साए लोगों ने लड़के को पकड़कर जमकर पीटा. दिल दहला देने वाला ये मामला मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र का है. 

बेटे ने किया सगी मां का रेप

 मामले की सूचना मिलते ही आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. लेकिन स्थानीय लोगों के चंगुल से आरोपी को छुड़ाने में उसके पसीने छूट गए. लोग इतना गुस्से में कि उसेछोड़ने के लिए तैयार ही नहीं थे. भीड़ के सिर पर जैसे खून सवार था. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को स्थानीय लोगों से छुड़ाकर गिरफ्तार किया.

स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा

पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मझौलिया पंचायत के एक गांव का है. जहां दो दिन पहले एक नशेड़ी युवक ने अपनी ही सगी मां के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया. घटना की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली लोग आक्रोशित हो गए. उन्होंने युवक को पकड़कर जमकर पीटना शुरू कर दिया.

पुलिस ने नशेड़ी बेटे को किया गिरफ्तार

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सकरा थाना पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो स्थानीय लोग उसे पीट रहे थे. पुलिस ने हालात को देखते हुए तुरंत मोर्चा संभाला और भीड़ के चंगुल से आरोपी को बचाते हुए गाड़ी में लेकर निकल गई. इस घटना का वीडियो साशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

 एसडीपीओ ईस्ट टू मनोज कुमार सिंह के बतया कि सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मां से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामेन आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें-मुझे रेप और डेथ थ्रेट मिल रहे, RAF वीडियो बनाने वाली लड़की ने NDTV को बताई अपनी आपबीती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Crime, Muzaffarpur Bihar News, Mother Raped, Bihar Police, Mother Son
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com