विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2024

दीवाली पर पटाखा चलाने को लेकर हुआ विवाद, आर्मी जवान ने शख्स को मार दी गोली

पीड़ित के परिजनों का कहना है कि मृतक शिव शंकर महतो और आर्मी जवान अजय यादव का पहले से विवाद चल रहा था. आर्मी जवान ने उससे इसी बात का बदला लिया है.  

दीवाली पर पटाखा चलाने को लेकर हुआ विवाद, आर्मी जवान ने शख्स को मार दी गोली
पटाखा चलाने को लेकर विवाद में हत्या.
पटना:

बिहार के शेखपुरा जिले के सिरारि थाना क्षेत्र अंतर्गत महासार गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर दिवाली की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं. वजह सिर्फ इतनी सी कि पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हो गया था. रिटायर्ड आर्मी जवान ने पटाखा छोड़ने को लेकर एक युवक को गोली मारकर मौत के घाट उचार दिया. जानकारी के मुताबिक पीड़ित अपने बच्चे को गांव की गली से घर ले जा रहा था. इसी दौरान घात लगाए आर्मी के जवान ने उसे गोली मार दी.

मातम में बदली दिवाली की खुशियां

गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल शेखपुरा लाया गया. लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे डॉक्टर्स ने पटना रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में भी उसकी मौत हो गई. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. पीड़ित के परिजनों का कहना है कि मृतक शिव शंकर महतो और आर्मी जवान अजय यादव का पहले से विवाद चल रहा था. आर्मी जवान ने उससे इसी बात का बदला लिया है.  

मामूली विवाद पर युवक की हत्या

 सिरारि थाना पुलिस भी मामले की जांच कर रही है. इस घटना के बारे में जब पुलिस से पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. वहीं मृतक के परिजनों का आरोप है कि दबंग आर्मी जवान आए दिन उनके साथ कुछ न कुछ करता रहता है. इसके बाद भी पुलिस कोई भी एक्शन नहीं लेती. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Crime News, Diwali Firecrackers, Bihar Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com