विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2020

लोक जनशक्ति पार्टी के बिहार संसदीय बोर्ड की बैठक हुई, पार्टी 94 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि वे खुद सभी बूथ एजेंटों से वीसी के माध्यम से बात करेंगे

लोक जनशक्ति पार्टी के बिहार संसदीय बोर्ड की बैठक हुई, पार्टी 94 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार
एलजेपी के बिहार संसदीय बोर्ड की बैठक में पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान और अन्य सांसद व पदाधिकारी..
नई दिल्ली:

दिल्ली में आज 12 जनपथ में लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आवास पर बिहार संसदीय बोर्ड की बैठक हुई. इस बैठक मे लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शामिल हुए.

प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष राजू तिवारी ने 94 विधानसभा क्षेत्रों की बूथ लिस्ट जमा की. पार्टी इन 94 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है. राजू तिवारी जी ने बैठक में कहा कि जल्द अन्य 149 सीटों पर बूथ लिस्ट जमा करेंगे. बैठक में फ़ैसला लिया गया कि सभी बूथ एजेंटों से संसदीय बोर्ड बैठक कर पार्टी के विचारों से अवगत करवाएगी और उन्हें पार्टी की शपथ करवाकर बिहार फ़र्स्ट बिहारी फ़र्स्ट के बारे में बताएगी.

बैठक में राजू तिवारी ने कहा कि सभी प्रत्याशी राष्ट्रीय अध्यक्ष के हर फ़ैसले के साथ हैं. हर परिस्थिति के लिए प्रत्याशियों ने तैयारी कर रखी है. बैठक में चिराग पासवान ने कहा कि वह खुद सभी बूथ एजेंटों से वीसी के माध्यम से बात करेंगे. अगर किसी ने भी बोगस लिस्ट बनाई होगी तो पार्टी कार्यवाही करेगी. बैठक में कोरोना संक्रमण , बाढ़ , बाहर से आए बिहारियों के जीवन यापन, कॉमन मिनीमम प्रोग्राम , चुनाव की तारीख़ों आदि पर चर्चा हुई. प्रदेश संसदीय बोर्ड की बैठक में 11 में से 10 सदस्य मौजूद थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chirag Paswan, LJP, Bihar Parliamentry Board Meeting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com