बिहार (Bihar) के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तथा राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा कई राज्य सरकारों ने अग्निवीरों को केंद्रीय सशस्र पुलिस बल और अन्य सेवाओं में प्राथमिकता देने की घोषणा की है. ऐसी पहल बिहार सरकार को भी करनी चाहिए. सुशील मोदी ने युवाओं से अपील की कि वे किसी के बहकावे में आकर सेना की अग्निपथ भर्ती योजना के विरुद्ध आगजनी और राष्ट्रीय सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाने जैसी कार्रवाई में शामिल न हों.
सुशील मोदी ने छपरा के BJP विधायक डाक्टर सीएन गुप्ता के घर पर हमला, वारसलीगंज की विधायक अरुणा देवी की गाड़ी को निशाना बनाने, नवादा के भाजपा कार्यालय में आगजनी और मधुबनी कार्यालय में तोड़फोड़ की घटनाओं की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती के इच्छुक युवाओं की आड़ में सक्रिय असामाजिक तत्वों पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा कई राज्य सरकारों ने अग्निवीरों को केंद्रीय सशस्र पुलिस बल और अन्य सेवाओं में प्राथमिकता देने की घोषणा की है। ऐसी पहल बिहार सरकार को भी करनी चाहिए।
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) June 16, 2022
बता दें, सेना भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी है. खासकर बिहार में युवा केंद्र की नई योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. गुरुवार को प्रदेश के जहानाबाद, नवादा, कैमूर, छपरा, मोतिहारी और सहरसा में प्रदर्शन की खबर सामने आ रही है. वहीं, कई जिलों में रेल के डब्बों में भी आग लगाई गई है. नवादा में बीजेपी विधायक अरुणा देवी पर हमला हुआ है तो वहीं गोपालगंज में गोरखपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन को आग के हवाले किया गया है. जहानाबाद में ट्रैक जाम कर रहे छात्रों ने ट्रेन पर पथराव किया है.
ये भी पढ़ें: * "अग्निवीर जवानों को मध्य प्रदेश पुलिस की भर्ती में मिलेगी प्राथमिकता, CM शिवराज चौहान का एलान
* "Agnipath Scheme : सेना की नई भर्ती योजना में 'अग्निवीरों' को मिलेंगे ये 5 फायदे
इसे भी देखें : सेना में 'अग्निवीरों' की होगी भर्ती, एनुअल पैकेज के साथ मिलेगा सेना में काम करने का मौका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं