विज्ञापन

दिल्ली-भागलपुर नई स्पेशल ट्रेन के लिए उत्तर रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, यूपी-बिहार में 20 स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

उत्तर रेलवे ने दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से बिहार के भागलपुर के बीच एक विशेष आरक्षित (Reserved) त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है, जो आगामी 6 नवंबर के आसपास से पटरियों पर दौड़ सकती है.

दिल्ली-भागलपुर नई स्पेशल ट्रेन के लिए उत्तर रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, यूपी-बिहार में 20 स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज
दिल्ली से भागलपुर नई स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी.
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • उत्तर रेलवे ने दिल्ली-भागलपुर नई स्पेशल ट्रेन का प्रस्ताव भेजा है.
  • दिल्ली-भागलपुर स्पेशल ट्रेन 6 नवंबर से पटरी में दौड़ सकती है.
  • इस ट्रेन का यूपी-बिहार में 20 स्टेशनों पर स्टॉपेज होगा.

दिवाली-छठ पूजा के मौके पर राजधानी दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन लगातार स्पेशल ट्रेनों का ऐलान कर रही है. वहीं अब उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है. उत्तर रेलवे ने दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से बिहार के भागलपुर के बीच एक विशेष आरक्षित (Reserved) त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव तैयार किया है, जो आगामी 6 नवंबर के आसपास से पटरियों पर दौड़ सकती है.

रेल जनरल की रिपोर्ट के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन को दोनों ओर से 4-4 फेरों के लिए चलाने की योजना है. हालांकि, इस प्रस्ताव को अभी अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है. उत्तर रेलवे ने इस रूट पर पड़ने वाले अन्य संबंधित रेल मंडलों उत्तर मध्य रेलवे (NCR), पूर्व मध्य रेलवे (ECR), पूर्व रेलवे (ER) और दिल्ली मंडल से जल्द से जल्द अपनी सहमति देने का अनुरोध किया है ताकि ट्रेन का संचालन समय पर शुरू किया जा सके.

ट्रेन की प्रस्तावित टाइम टेबल और तारीख

आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर के लिए 6, 7, 11 और 12 नवंबर 2026 को सुबह 05:00 बजे चलकर अगले दिन सुबह 06:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी.
भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 7, 8, 12 और 13 नवंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 14:45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

किन स्टेशनों पर रोकने का प्रस्ताव

इस ट्रेन को आनंद विहार, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, डीडीयू, भभुआ, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, तिलैया, वारिसलीगंज, शेखपुरा, किउल, अभयपुर, जमालपुर, सुलतानगंज और भागलपुर स्टेशन पर रोकने का प्रस्ताव है.

ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट से मिलेगी राहत

दिवाली और छठ के मौके पर दिल्ली से बिहार जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों जैसे विक्रमशिला एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, और अन्य स्पेशल ट्रेनें में महीनों पहले से लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है. यात्रियों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड और संबंधित जोनल रेलवे इस प्रस्ताव पर तेजी से काम कर रहा है ताकि अंतिम समय में घर जाने वाले यात्रियों को आसानी से कंफर्म टिकट मिल सके.

रेलवे द्वारा इस नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के टाइम टेबल, कोच कंपोजीशन और बुकिंग की तारीखों से जुड़ी आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे टिकट बुकिंग के लिए IRCTC पोर्टल पर अपनी नजर बनाए रखें.

यह भी पढ़ें | पुणे और दानापुर के बीच 1 नवंबर से स्पेशल ट्रेन, इटारसी-सतना, प्रयागराज, आरा-बक्सर तक 4 राज्यों में 18 स्टॉपेज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi To Bihar Special Train, Anand Vihar, Bhagalpur, Special Train Announcement, Indian Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com