विज्ञापन

पहले मंत्री पद गया, अब बंगला भी करना होगा खाली... अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और एक्शन

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को सरकारी आवास एक महीने में खाली करना होगा. बिहार सरकार ने नीलम देवी को आवास खाली करने का नोटिस दिया है.

पहले मंत्री पद गया, अब बंगला भी करना होगा खाली... अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर एक और एक्शन
अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी.
NDTV
पटना:

जनता दल (यूनाइटेड) से निष्कासित विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी के खिलाफ बिहार सरकार ने एक और सख्त एक्शन लिया है. बिहार सरकार ने पूर्व विधायक नीलम देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया है. इससे पहले बिहार सरकार ने नीलम देवी से राज्य मंत्री का दर्जा छीन लिया था.

इससे पहले शनिवार को जेडीयू ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था.

और अब बिहार सरकार ने नीलम देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस थमा दिया है. उन्हें 25 नवंबर तक आवास खाली करना होगा.

पटना की मॉल रोड पर है आवास

नीलम देवी को पटना की मॉल रोड पर सरकारी आवास मिला था. उन्हें यह आवास 19 मई को अलॉट किया गया था. बिहार सरकार की ओर से उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा मिला था, इसीलिए उन्हें यह आवास दिया गया था.

लेकिन अब नीलम देवी का राज्य मंत्री का दर्जा खत्म कर दिया गया है. इस कारण उन्हें एक महीने के भीतर आवास खाली करने को कहा गया है. नोटिस में कहा गया है कि 25 नवंबर तक उन्हें आवास खाली करना होगा.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें | अनंत सिंह की विधायकी बचेगी या जाएगी, विधानसभा अध्यक्ष के पाले में पहुंची गेंद, JDU ने की हटाने की मांग

पार्टी ने कर दिया है निष्कासित

बिहार के विधान परिषद चुनाव में जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह के लिए प्रचार करके अनंत सिंह ने जेडीयू के खिलाफ बगावती रुख अपना लिया था.

इसके बाद जेडीयू ने शनिवार को अनंत सिंह और नीलम देवी को पार्टी से निष्कासित कर दिया. दोनों को 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है. इसके साथ ही जेडीयू ने विधानसभा अध्यक्ष से अनंत सिंह की विधायकी रद्द करने की सिफारिश भी की है.

1990 से हैं मोकामा में दबदबा

मोकामा विधानसभा सीट 1990 से अनंत सिंह और उनके परिवार के पास रही है. हालांकि, इस दौरान कुछ समय के लिए दूसरे विधायक ने भी कब्जा कर लिया था.

मोकामा में ‘छोटे सरकार' के नाम से पहचाने जाने वाले अनंत सिंह ने 2022 में अपनी पत्नी नीलम देवी को राजनीतिक विरासत सौंपी थी. उस समय यूएपीए के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के कारण उनकी विधायकी रद्द हो गई थी.

आरजेडी ने 2020 में उन्हें और दो साल बाद हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी को टिकट दिया था. हालांकि, नीलम देवी 2024 में एनडीए में शामिल हो गई थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anant Singh, Neelam Devi, Mokama Anant Singh, Bihar Politics, JDU
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com