- गया एयरपोर्ट से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान शुरू.
- दो दिन बैंकॉक के लिए IndiGo की उड़ान मिलेगी.
- सीएम सम्राट चौधरी ने फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई.
बिहार के पर्यटन और धार्मिक महत्व को वैश्विक पटल पर एक नई पहचान देने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गयाजी से थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लिए IndiGo एयरलाइंस की पहली नॉन-स्टॉप अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सेवा (6E 1083) का औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस नई उड़ान के शुरू होने से बिहार की ग्लोबल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी और बौद्ध श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को भारी सहूलियत होगी.
इस उड़ना से विशेष रूप से बोधगया आने वाले विदेशी बौद्ध श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी. सरकार को उम्मीद है कि इससे मगध क्षेत्र में पर्यटन, होटल, परिवहन, हस्तशिल्प और स्थानीय कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा.
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा- मिलेगा नया प्रोत्साहन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस डायरेक्ट फ्लाइट से विदेशी पर्यटकों, विशेषकर दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों से आने वाले श्रद्धालुओं को बोधगया और मगध क्षेत्र तक पहुंचने में बेहद आसानी होगी. इससे न केवल पर्यटन का दायरा बढ़ेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर होटल, परिवहन, हस्तशिल्प और अन्य व्यापारिक गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा.
सप्ताह में दो दिन होगी उड़ान
इंडिगो एयरलाइंस की यह सीधी उड़ान सेवा गयाजी और बैंकॉक के बीच सप्ताह में दो दिन संचालित की जाएगी. राज्य सरकार आने वाले समय में पटना, दरभंगा, गयाजी और पूर्णिया एयरपोर्ट के जरिए नागरिक उड्डयन और एयर कनेक्टिविटी का दायरा और अधिक बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है.
यह भी पढ़ें | फ्लाइट टिकट कैंसिल होने पर वापस मिलेगा GST का पैसा! GSTAT ने सुनाया बड़ा फैसला, जानें किसे होगा फायदा?
यह भी पढ़ें | सस्ती फ्लाइट के चक्कर में 11 साल पहले भारत में अनजान जगह पहुंची विदेशी महिला, बोली- पूरी रात सो नहीं पाई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं