केंद्र सरकार (Central Government) ने मंगलवार को सशस्त्र बलों के लिए 'अग्निपथ' नामक एक नई भर्ती योजना लॉन्च की है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि 'अग्निपथ' (Agneepath) योजना हमारी आर्म्ड फोर्सेस (Armed Forces) में परिवर्तन लाकर उन्हें पूरी तरह आधुनिक और अच्छी तरह से सुसज्जित बनाएगा. आइये हम आपको बताते हैं कि इस योजना के तहत क्या सैलरी और सुविधाएं होंगी, और कौन लोग इसके योग्य होंगे.
'अग्निपथ' योजना में भारतीय युवाओं को, बतौर 'अग्निवीर' आर्म्ड फोर्सेस में सेवा का अवसर प्रदान किया जाएगा. यह योजना देश की सुरक्षा को मजबूत करने और युवाओं को मिलिट्री सर्विस का अवसर देने के लिए लाई गई है.
4 साल के लिए 46 हजार से अधिक अग्निशामकों की भर्ती
17.5 वर्ष से 21 वर्ष की आयु के युवाओं को सशस्त्र बल- सेना, नौसेना और वायु सेना में 4 साल के लिए अग्निवीर के रूप में शामिल किया जाएगा. इस साल 46 हजार से अधिक अग्निशामकों की भर्ती की जाएगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
48 लाख रुपये का बीमा कवर
अग्निवीरों को 30 हजार रुपये से 40 हजार रुपये मासिक वेतन का भुगतान किया जाएगा. उन्हें इस अवधि के दौरान 48 लाख रुपये का बीमा कवर भी मिलेगा.
4.76 से 6.92 लाख रुपये सलाना वेतन
EPF/PPF की सुविधा के साथ अग्निवीरों को पहले साल 4.76 लाख रुपये मिलेंगे. वहीं चौथे साल में वेतन 40 हजार यानी सालाना 6.92 लाख रुपये मिलेंगे.
शैक्षणिक योग्यता नियमित पदों पर तय अनुसार
वहीं भत्ते के तौर पर जोखिम, राशन, वर्दी और यात्रा में उपयुक्त छूट मिलेगी. वहीं सेवा के दौरान डिसेबल होने पर नॉन-सर्विस पीरियड का कुल पे और इंट्रेस्ट भी मिलेगा. सेवा निधि को आयकर से छूट दी जाएगी. अग्निवीरों के लिए शैक्षणिक योग्यता वही होगी, जो बल में नियमित पदों के लिए तय है.
25 प्रतिशत अग्निवीर होंगे नियमित संवर्ग में नामांकित
4 साल के कार्यकाल पर लगभग 25 प्रतिशत अग्निवीरों को सशस्त्र बलों में कम से कम 15 सालों की अवधि के लिए नियमित संवर्ग के रूप में नामांकित किया जाएगा.
सेवा निधि पैकेज के रूप में मिलेंगे 11.71 लाख
अग्निशामकों को बाहर निकलने पर सेवा निधि पैकेज के रूप में 11.71 लाख रुपये दिए जाएंगे, जो आयकर से मुक्त होंगे. हालांकि, कोई ग्रेच्युटी या पेंशनरी लाभ नहीं होगा.
चार साल की सेवा के बाद मिलेगा प्रमाण पत्र
देश की सेवा की इस अवधि के दौरान अग्निवीरों को कई तरह की ट्रेनिंग दी जाएगी. वहीं चार साल की सेवा के बाद उन्हें प्रमाण पत्र दिया जाएगा, साथ ही नागरिक समाज में शामिल किया जाएगा.
मौत या विकलांगता की स्थिति में मिलेगी अनुग्रह राशि
सेवा काल के दौरान मौत होने पर 44 लाख रुपये की अतिरिक्त अनुग्रह राशि दी जाएगी. वही विकलांगता की स्थिति में डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर 100% पर 44 लाख, 75% पर 25 लाख और 50% पर 15 लाख की अनुग्रह राशि दी जाएगी.
4 साल बाद वॉलेंटियर करने का मौका
सेना 25 फीसदी सक्षम अग्निवीरों को रिटेन भी करेगी. हालांकि ये तभी हो पाएगा जब सेना में उस वक्त भर्तियां निकली हों.
ये भी पढ़ें:
Agnipath Scheme : सेना की नई भर्ती योजना में 'अग्निवीरों' को मिलेंगे ये 5 फायदे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं