विज्ञापन
24 minutes ago

Patna Today News Live: NDTV के पटना लाइव पेज (Patna LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस विशेष पन्ने पर आप बिहार की राजधानी पटना में आज की प्रमुख घटनाओं और गतिविधियों को एक साथ पढ़ सकते हैं. राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा समेत जन सरोकार से जुड़ी तमाम बड़ी हलचलों को हम अपने संवाददाताओं तथा अन्य विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से आप तक पहुंचाएंगे. तो पटना से जुड़ी सही, सटीक और स्‍पष्‍ट खबरों के लिए बने रहें NDTV के इस विशेष लाइव पन्ने पर.

कल की प्रमुख खबरों में लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव पर जान से मारने की धमकी का आरोप, राबड़ी देवी का बंगला खाली करने की शुरुआत, खान सर कोचिंग विवाद में मंत्री का बयान, मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना 2026' को मंजूरी जैसी खबरें अहम रहीं. कल,गुरुवार, 18 जून की पटना की प्रमुख खबरें आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं -

Patna News Live Updates:तेजप्रताप यादव पर जान से मारने की धमकी का आरोप, पटना में FIR दर्ज

पटना में अश्विनी वैष्णव ने गिनाए बिहार में रेलवे के नए काम

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बिहार की राजधानी पटना पहुंचे हैं. इस मौके पर उन्होंने कहा कि, 'पीएम मोदी ने बिहार के लिए 10,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा का रेलवे बजट दिया है और बिहार में लगभग 1,15,000 करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है. अभी बिहार में रेलवे का विकास बिल्कुल नए तरीके से हो रहा है. आज यहां से रेलवे के दो नए काम शुरू होंगे. पहला, पूरे पटना इलाके की क्षमता बढ़ाने के लिए, पटना में हार्डिंग पार्क में नई सुविधा के साथ 5 नए प्लेटफॉर्म वाला एक नया स्टेशन बनाया जा रहा है. इसका पूरा विकास कार्य चल रहा है. फतुहा में नया विकास हो रहा है... और आज छपरा से दिल्ली के लिए एक नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होगी. बिहार में बने लोकोमोटिव, यानी रेलवे इंजन, का एक्सपोर्ट शुरू हो गया है, इसलिए आज 51वां इंजन एक्सपोर्ट किया जाएगा, जो बिहार से रवाना होगा और अफ्रीका के देश गिनी में भेजा जाएगा.'

आकाश यादव के आरोपों पर भड़के तेजप्रताप, 15 दिन का दिया था अल्टीमेटम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू यादव और राबड़ी देवी के बेटे तथा जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनके खिलाफ पटना में अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव की शिकायत पर एक FIR हुई है. इसमें तेजप्रताप पर जान से मारने की धमकी देने और घर में जबरन घुसने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. आकाश यादव ने आरोप लगाया है कि तेजप्रताप यादव और उनके पीए मोती लाल यादव उनके घर में घुस कर धमकाते हैं. आकाश यादव के आरोप के बाद अब तेजप्रताप यादव की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने आरोपों को मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही आकाश यादव को नोटिस भेज दिया था. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

तेजप्रताप FIR पर भड़के, बोले- 'आकाश यादव को दिया था 15 दिन का अल्टीमेटम, अब उठाऊंगा अगला कदम'

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पटना पहुंचे

आज बिहार को रेलवे के तरफ से कई सौगात मिलने जा रहे हैं. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज छपरा जंक्शन पर आयोजित समारोह में नई रेल सेवाओं का शुभारंभ करेंगे. छपरा-दिल्ली आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस, मऊ-दिल्ली आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस तथा दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू ट्रेन के वाराणसी सिटी तक मार्ग विस्तार को हरी झंडी दिखाई जाएगी. रेल मंत्री और मुख्यमंत्री मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री में आयोजित कार्यक्रम में गिनी गणराज्य को निर्यात किए जाने वाले 51वें डीजल रेल इंजन WDG4G को भी रवाना करेंगे.

Patna Police: पटना में पुलिस का वाहन जांच अभियान, जनता से सहयोग की अपील

पटना में पुलिस द्वारा जिले के सभी थानाक्षेत्रों में अपराध की रोकथाम के दृष्टिकोण से विशेष सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है . पुलिस ने आम लोगों से  वाहन जांच में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है.

Patna News: टेंडर घोटाला मामले में दो IAS के घर स्पेशल विजिलेंस की रेड

पटना में टेंडर घोटाला मामले में दो IAS के घर पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की रेड पड़ी है. IAS योगेश सागर पर रिशु श्री के पैसों से विदेश घूमने का आरोप है. वहीं IAS अभिलाषा शर्मा को रिशु श्री ने आईफोन  समेत अन्य महंगी चीजें गिफ्ट की थी. टीम रिशु श्री को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. इसके अलावा मातृस्वा इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर के ठिकानो पर भी SVU पहुंची है.

Patna Weather Update: पटना में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिहार की राजधानी पटना में आज मौसम का मिजाज बदला रहेगा। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक 19 जून  को शहर का अधिकतम तापमान 40°C और न्यूनतम तापमान 31°C रहेगा। शहर में आज बादल छाए रहेंगे। शाम के समय हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

Patna News Live: कल, 18 जून की पटना की प्रमुख खबरें

आप पढ़ रहे हैं NDTV का पटना लाइव पेज जहां हम आपको आज बिहार की राजधानी की प्रमुख खबरों को आप तक पहुंचाएंगे. कल, 18 जून की प्रमुख खबरें आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं.

Patna News Live Updates: तेजप्रताप यादव पर जान से मारने की धमकी का आरोप, पटना में FIR दर्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Patna News, Patna News Live, Patna News Update, Patna News Latest, Patna News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com