- बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान पूरा हो चुका है और परिणाम 14 नवंबर को घोषित होंगे
- विभिन्न एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का अनुमान लगाया गया है
- महागठबंधन को इस बार अपेक्षा से कम सीटें मिलने की संभावना जताई गई है और उसकी स्थिति कमजोर दिख रही है
बिहार चुनाव में दूसरे चरण का मतदान होने के साथ ही विधानसभा चुनाव पूरा हो गया. अब 14 नवंबर के दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे, यकीनन सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के भी नतीजे सामने आने लगे हैं. जिनमें से ज्यादातर एग्जिट पोल में जहां एनडीए को साफ बहुमत दिखाया जा रहा है. वहीं महागठबंधन अबकी बार भी कुछ खास अच्छा करता नहीं दिख रहा है.
क्या कह रहा है JVC का एग्जिट पोल
बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल नतीजों में JVC के सर्वे ने सियासी तस्वीर साफ कर दी है. अनुमान के मुताबिक, राज्य में एनडीए को बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का मौका मिल सकता है, जबकि महागठबंधन (MGB) को उम्मीद से कम सीटें मिलने की संभावना है।
एग्जिट पोल के अनुमान
- NDA: 135 से 150 सीटें
- महागठबंधन (MGB): 88 से 103 सीटें
- जन सुराज पार्टी (JSP): 0 से 1 सीट
- अन्य दल: 3 से 6 सीटें
| EXIT POLL | NDA | महागठबंधन | जनसुराज पार्टी | अन्य |
| चाणक्य स्ट्रैटजीज | 130-138 | 100-108 | 0-0 | 3-5 |
| दैनिक भास्कर | 145-160 | 73-91 | 0-3 | 5-7 |
| DV रिसर्च | 137-152 | 83-98 | 2-4 | 1-8 |
| JVC | 135-150 | 88-103 | 0-1 | 3-6 |
| Matrize | 147-167 | 70-90 | 0-2 | 2-8 |
| P-मार्क | 142-162 | 80-98 | 1-4 | 0-3 |
| पीपल इनसाइट्स | 133-148 | 87-102 | 0-2 | 3-6 |
| पीपल पल्स | 133-159 | 75-101 | 0-5 | 2-8 |
| पोल ऑफ पोल्स | 147 | 90 | 1 | 5 |
इन आंकड़ों से साफ है कि नीतीश कुमार और बीजेपी का गठबंधन इस बार भी काफी मजबूत स्थिति में है. वहीं प्रतिद्वंद्वी महागठबंधन को सत्ता तक पहुंचने के लिए बड़े उलटफेर की जरूरत होगी. जन सुराज पार्टी का असर लगभग नगण्य दिख रहा है, जबकि अन्य दलों की भूमिका सीमित रहेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं