बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव दादा बन गए हैं. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के घर बेटी का जन्म हुआ है. लालू यादव और राबड़ी देवी हॉस्पिटल में बेटे तेजस्वी और बहू राजश्री के संग दिखे. पोती को गोद में लेने की तस्वीरें लालू ने अपने ट्विटर पर शेयर की हैं. वहीं, यादव परिवार के अन्य सदस्यों समेत ट्विटर यूजर्स ने भी तेजस्वी यादव को बधाइयां दी हैं. लालू प्रसाद ने ट्विटर पर लिखा- 'अपने बच्चे के बच्चे को पहली बार गोद में लेना अद्भुत, रोमांचक, सुखद और मंत्रमुग्ध करने वाला पल होता है.' उन्होंने इससे पहले एक और ट्वीट किया- 'कभी-कभार अनुभूति होती है कि नाती-पोती आपकी आत्मा का भी थोड़ा सा हिस्सा आपसे ले लेते हैं.'
अपने बच्चे के बच्चे को प्रथम बार गोद में लेना अद्भुत, रोमांचक, सुखद और मंत्रमुग्ध करने वाला पल होता है।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) March 27, 2023
आप इस कीमती, नये, छोटे से मासूम चेहरे में भविष्य के साथ-साथ अतीत एवं वर्षों के प्यार, त्याग और संघर्षों को महसूस करते हैं। इनकी छोटी आंखें का मिलान कुछ नया दिखाता है। pic.twitter.com/ET26c3uj7Y
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इससे पहले तेजस्वी यादव ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. हॉस्पिटल की बेड पर पत्नी राजश्री के बगल में उनकी बेटी है. वहीं, पास ही डिप्टी सीएम बैठे हैं, जो अपनी बेटी को लाड करते दिख रहे हैं. तेजस्वी ने ट्वीट में लिखा- 'खूबसूरत अवर्णनीय अहसास.' लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी तेजस्वी यादव की बेटी की तस्वीरों के शेयर किया है. रोहिणी ने लिखा- 'दादा-दादी के सपनों को साकार करे. मेरी गुड़िया रानी कुछ ऐसा नाम करे.'
दादा-दादी के सपनों को साकार करे
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) March 27, 2023
मेरी गुड़िया रानी कुछ ऐसा नाम करे.. pic.twitter.com/Nu4WzGUJJM
ताऊ तेजप्रताप ने इस मौके पर विधानसभा में लड्डू बांटे. इससे पहले उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'नवरात्र के इस पावन अवसर पर हमारे परिवार में नए सदस्य का आना इस बात का शुभ संकेत है कि शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा ने अपना आशीर्वाद दिया है....अब सारी परेशानियां जल्द दूर होंगी...मेरे अर्जुन को पुत्री धन प्राप्ति पर ढेरों बधाई..' बड़ी बुआ ने मीसा भारती ने भी बच्ची की फोटो ट्वीट कर लिखा- घर में हमारे प्यारी बेटी आई है! लालू परिवार के अलावा ट्विटर पर कई यूजर्स ने तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी को बधाइयां दीं. देखिए कुछ ऐसे ही ट्वीट्स:-
— Rajesh Raushan (@rajeshkumarrodi) March 27, 2023
आज तो लालू जी को फिर से शक्ति मिल गई ,
— Abhi (@abhi32310229) March 27, 2023
उनकी शेरनी जो उनके साथ चलने के लिए आ गई ।
तुम्हारी बहन मीशा भारती कहीं इसका घर भी तेज प्रताप के जैसा ना बिगाड़ दे
— मिथिला के तोता (@ThakurG_MDB) March 27, 2023
Bahut Bahut badhaai aapko or aapke samast pariwar ko bhi ❤❤🙏🙂
— Ambujkumar (@Ambujku08588374) March 27, 2023
ये भी पढ़ें:-
Video: अपनी बेटी के साथ खेलते दिखे तेजस्वी यादव, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बने पिता, सोशल मीडिया पर लोगों ने दी बधाई, कहा- लक्ष्मी आई हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं