विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2023

Video: अपनी बेटी के साथ खेलते दिखे तेजस्वी यादव, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे तेजस्वी यादव अपनी बच्ची को पुचकारते हुए नज़र आ रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है. इस वीडियो को देखने के बाद यूज़र्स ने कमेंट करते हुए लिख रहे हैं- बाप-बेटी की जोड़ी हिट हो रही है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ही प्यारा है.

Video: अपनी बेटी के साथ खेलते दिखे तेजस्वी यादव, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

बिहार के Deputy CM व राजद नेता तेजस्वी यादव पिता बन चुके हैं. उनके घर में बेटी का आगमन हुआ है. सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. इश वीडियो में देखा जा सकता है कि तेजस्वी अपनी नन्ही बच्ची के साथ खेलते हुए नज़र आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को बहुत ही ज़्यादा पसंद आ रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद लोग पूरी तरह से खुश हो रहे हैं. वीडियो को उनकी बहन रोहिणी अचार्या ने शेयर किया है. 

देखें वीडियो

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे तेजस्वी यादव अपनी बच्ची को पुचकारते हुए नज़र आ रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है. इस वीडियो को देखने के बाद यूज़र्स ने कमेंट करते हुए लिख रहे हैं- बाप-बेटी की जोड़ी हिट हो रही है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ही प्यारा है.

सुबह से ही लोग तेजस्वी यादव को बधाई दे रहे हैं. इस बात की जानकारी खुद तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर शेयर की. अपनी बेटी को गोद में लेकर उन्होंने एक फोटो पोस्ट की है. इसके बाद सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया. लोग तेजस्वी को बधाई दे रहे हैं. तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा-  "ईश्वर ने आनंदित होकर पुत्री रत्न के रूप में उपहार भेजा है." 
 
लेखक के बारे में
img
बिक्रम कुमार सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashvi Prasad Yadav, Viral Video, Trending Video, Tejashvi Yadav Became Father, Cute Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com