बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए आज दिल्ली पहुंचे, जिनके मंत्रिमंडल में जदयू नेता ने मंत्री के रूप में कार्य किया था. इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक सदैव अटल' पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ केंद्र में सत्तासीन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश कहर, भूस्खलन की वजह से अब तक 60 की मौत
अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक सदैव अटल' पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि आप जानते ही हैं जब उनका अंतिम संस्कार हुआ तब तो हम यहां मौजूद थे. बीच में करोना का दौर आ गया. आज जाकर हमकों मौका मिला तो हम आए हैं..वह हमें बहुत प्रेम करते थे..इज्जत करते थे..हम कभी इस बात को भूल नहीं सकते हैं. कितना उन्होंने मुझे काम दिया है. किस तरह वह सब कुछ करते थे, प्रेम करते थे..सब दिन जब तक वह रहे.. जब बिहार में हम मुख्यमंत्री बनें तो बनाने के लिए वह थे. शपथ के दौरान भी वह मौजूद थे. आगे भी हर प्रकार उनसे मिलना जारी रहा.. बीच में जब उनकी तबीयत खराब हो गई.. तब भी उनसे मिलना जारी रहा. आज के दिन हम अपना श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए आए हैं, आज हम उनके प्रति सिर्फ नमन करने के लिए आए हैं. बाकी बात बाद में कीजिएगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें- नेशनल कैपिटल सिविल सर्विसेज अथॉरिटी की मीटिंग होती रहेगी, दिल्ली की केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार ने अपने दिल्ली समकक्ष अरविंद केजरीवाल को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जिनसे उनकी राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकात की भी संभावना है. I.N.D.I.A. गठबंधन के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक नीतीश कुमार के इस महीने के अंत में मुंबई में होने वाली बैठक से पहले विपक्षी नेताओं के साथ बातचीत करने की भी उम्मीद है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं