बिहार के सीवान में गंडक नहर पर बना हुआ एक पुल अचानक गिर गया. पुल गिरने से अचानक आई तेज आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया. पिलर धंसते ही कुछ ही मिनट में पुल धड़ाम से गिर गया. इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुल ध्वस्त होने का लाइव वीडियो भी सामने आया है. घटना दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत की है. बताया जा रहा है कि पुल काफी पुराना था और बीते वर्ष नहर का निर्माण कराया गया था, लेकिन नहर बनाने में लापरवाही बरती गई. जिसके कारण पानी के तेज बहाव से पुल के पिलर से मिट्टी का कटाव होने लगा. पुल का पिलर धंसने लगा.
पुल ध्वस्त होने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है. गंडक नहर पर बना यह पुल महाराजगंज प्रखंड के पटेढी बाजार और दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ पंचायत को जोड़ता था. इस पुल के सहारे हजारों लोग इस पार से उस पार जाते थे. लेकिन अब लोगों को पास के गांव में जाने के लिए भी काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी. जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी बना हुआ है. आक्रोशित लोगों ने मांग की है की पुल गिरने की जांच की जाए और जल्द से जल्द दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अरिया में भी गिरा था पुल
बिहार के अररिया जिले में हाल ही में बकरा नदी पर बना पुल धंस गया था. 12 करोड़ से निर्मित इस पुल का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ था. पुल के दो से तीन पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया. यह पुल सिकटी और कुर्साकांटा प्रखंड को जोड़ने वाला था.
बताया जाता है कि स्थानीय भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल ने पुल निर्माण के लिए काफी प्रयास किए थे. पुल गिरने की सूचना पर वह भी घटनास्थल पहुंच गए. उन्होंने आईएएनएस को बताया था कि यह पुल पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. यह पुल दो प्रखंडों को सीधे जोड़ने का माध्यम बनता, लेकिन उद्घाटन के पहले ही नदी में समा गया. ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा यह पुल बनाया गया था. जमीन पर ही पिलर गाड़कर तैयार किया गया था. एप्रोच रोड भी अभी नहीं बना था.
Video : उपचुनाव के लिए नामांकन खत्म, इन 17 उम्मीदवारों ने भरे नॉमिनेशन फॉर्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं