बिहार के वैशाली में शनिवार को एक डेयरी फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव की घटना में एक की मौत हो गई और कई अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया. गैस रिसाव शनिवार रात 10-10.30 बजे के बीच हुआ, जब फैक्ट्री के कर्मचारी इमारत के अंदर काम कर रहे थे. जैसे ही गैस रिसाव का पता चला, वे सभी खुद को बचाने के लिए इमारत के बाहर भागने लगे. फैक्ट्री के प्रबंधक राजीव कुमार ने एएनआई को बताया कि जो भगदड़ मची, उसमें एक मजदूर हड़बड़ी में गिर गया और उसकी जान चली गई।
राजीव कुमार ने बताया, "यह गैस रिसाव की घटना कल रात करीब 10.05 बजे हुई. डेयरी से बाहर निकलने की कोशिश के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो गई. 7-8 कर्मचारी गैस की चपेट में आए, लेकिन सभी जल्द ही ठीक हो गए. संयंत्र में स्थिति नियंत्रण में है और हम हालात पूरी तरह से ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं."
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
प्रबंधक ने कहा, "रिसाव के कारण काम पर मौजूद कर्मचारी खुद को बचाने के लिए बाहर निकलने लगे, इसी दौरान भगदड़ बच गई. लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है और टूटे हुए पाइप की भी मरम्मत कर दी गई है."
अग्निशमन विभाग के डीएसपी डॉ. अशोक कुमार ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "हमें जानकारी मिली कि राज फ्रेश डेयरी में एक अमोनियम सिलेंडर से गैस रिसाव की घटना हुई है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए. अब तक, हमारे पास जानकारी है कि कुछ मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हम रिसाव के कारण की जांच कर रहे हैं. स्थिति अब नियंत्रण में है.'
प्रभावित मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है. वे सभी खतरे से बाहर हैं, लेकिन उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है.
अस्पताल में भर्ती मजदूरों में से एक शंकर कुमार ने बताया, "यह हादसा कल रात लगभग 10.30 बजे हुआ. हम अपना दैनिक काम कर रहे थे और अचानक धुआं देखा. हम सभी खुद को दम घुटने से बचाने के लिए बाहर भागने लगे. लेकिन इस बीच, हममें से कुछ जहरीली गैस की चपेट में आ गए. हम सभी को चक्कर आने लगे, लेकिन अब हममें से ज्यादातर लोग बेहतर महसूस कर रहे हैं.''
फैक्ट्री के एक अन्य कर्मचारी कृष्णा ने कहा, "अमोनिया पाइप लीक हो गया था, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. पाइप की मरम्मत की गई और उसे समय पर नियंत्रित कर लिया गया, लेकिन फिर भी, कुछ ही मिनटों में इससे काफी नुकसान हो गया. मैं अब काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं."
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं