केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने शनिवार को पटना में आयोजित विपक्षी दलों की बैठक पर तंज कसते हुए कहा, "भेड़िये झुंड में शिकार करते हैं." उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शुक्रवार के विपक्षी सम्मेलन का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं, बल्कि देश की जनता और सरकारी खजाना था.
स्मृति ईरानी ने कहा, "जैसे ही मैं इंदौर आई, मीडिया ने मुझसे पूछा कि कल पटना में विपक्ष की सभा पर मेरी क्या प्रतिक्रिया है.. तो लोग अंग्रेजी में कहते हैं कि भेड़िये झुंड में शिकार करते हैं."
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वह मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रही थीं. इस कार्यक्रम में इंदौर की प्रमुख महिलाओं को आमंत्रित किया गया था. स्मृति ईरानी ने दावा किया, "वहां (विपक्षी दलों का) जमावड़ा हुआ है, लेकिन इसका निशाना मोदी नहीं, बल्कि आप (जनता) और भारत का खजाना है."
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा, "मैं जानती हूं कि जब कोई व्यक्ति खजाने पर बुरी नजर डालता है...तो बस घर की महिला को सचेत कर दें और दुश्मन अपने आप विफल हो जाता है."
ईरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री की अमेरिकी यात्रा से दुनिया में भारत की साख बढ़ी है और उन्होंने विभिन्न विदेशी कंपनियों द्वारा भारत में निवेश करने की घोषणाओं का हवाला दिया.
बता दें कि बिहार के पटना में हुई बैठक में कुल 17 विपक्षी दलों ने भगवा पार्टी को हराने के लिए 2024 का लोकसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ने और अपने मतभेदों को भुलाकर लचीलेपन के साथ काम करने का संकल्प लिया. इस बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह विचारधारा की लड़ाई है, हम एक साथ खड़े हैं, हमारे बीच थोड़ा-बहुत मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हमें मिलकर काम करना है.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं