दिल्ली के लिए लाये गए केंद्र के अध्यादेश पर कांग्रेस के रुख को लेकर भ्रम के बीच आम आदमी पार्टी ने पटना में विपक्षी दलों की बैठक में राहुल गांधी से मतभेद भुलाने और साथ मिलकर आगे बढ़ने को कहा है. आप लगातार कांग्रेस पर उसका साथ देने का दबाव बना रही है. इस बीच आम आदमी पार्टी ने अलग अंदाज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बड़ा दिल दिखाने को कहा है. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने राहुल गांधी के लिए कहा, "राहुल गांधी जी अक्सर यह बात कहते हैं और मुझे ये डायलॉग बहुत अच्छा लगता है. वो कहते हैं- मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलकर बैठा हूं. साहब हम मानते हैं कि यह नफरत का बाजार है.... मगर इस मोहब्बत की दुकान में आप मोहब्बत दीजिये ना..."
सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, "अगर आपके पास विपक्षी पार्टियां मोहब्बत मांगने आई हैं, और आप कह रहे हैं आपके पास मोहब्बत नहीं है, प्यार नहीं है तो फिर यह मोहब्बत की दुकान पर सवालिया निशान है."
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इससे पहले सूत्रों ने दावा किया कि पटना में विपक्ष की बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस विषय में हस्तक्षेप किया और सुझाव दिया कि राहुल तथा केजरीवाल को दोपहर भोज पर साथ बैठना चाहिए, ताकि सभी मुद्दों का हल हो जाए. पार्टी के एक सूत्र ने कहा, "अरविंद केजरीवाल ने (अध्यादेश के विषय पर) राहुल गांधी से सीधे तौर पर बात की और कहा कि यदि कोई मुद्दा है तो वे चाय पर इसका समाधान कर सकते हैं."
स्थिति को देखते हुए, उन्होंने कहा कि ‘आप' को यह फैसला करना अभी बाकी है कि क्या यह शिमला में विपक्षी दलों की होने वाली बैठक में शामिल होगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में शिमला में संभवत: 10 या 12 जुलाई को होने वाली एक अन्य बैठक में कार्ययोजना तैयार किये जाने की उम्मीद है. लगभग एक दर्जन से अधिक विपक्षी दलों ने शुक्रवार को पटना में हुई अपनी बैठक में, 2024 के लोकसभा चुनाव में साथ मिलकर भाजपा का मुकाबला करने का संकल्प लिया.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं