छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीएए और एनआरसी को लेकर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर शुक्रवार को बड़ा हमला बोला है. उनका आरोप है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बीच मनमुटाव हो गया है, जिसके चलते पूरा देश पिस रहा है. राज्य में हुए नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिली सफलता पर राजधानी में आयोजित जनमत का सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, "बीते पांच साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के थे और वर्तमान सरकार के जो सात माह हुए हैं, वह गृहमंत्री अमित शाह के हैं. पिछले कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी, जीएसटी आदि लाया तो वर्तमान के सात माह में गृहमंत्री ने सीएबी, सीएए, धारा 370 हटाया, राममंदिर का मामला लाया."
बघेल ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री कहते हैं कि देश में एनआरसी लागू नहीं होगा, मगर गृहमंत्री क्रोनोलॉजी बताते हुए कहते हैं कि एनआरसी लागू होगा. लगता है कि दोनों के बीच मनमुटाव हो गया है, जिसमें देश की जनता पिस रही है. यह पता ही नहीं चल रहा है कि कौन सही और कौन गलत बोल रहा है." पुलवामा हमले को लेकर भी बघेल ने केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा, "पुलवामा की जिस सड़क पर परिंदा भी पर नहीं मार सकता था, उस पर भारी मात्रा में विस्फोटक लेकर कार कैसे पहुंची और उसने उस वाहन को टक्कर कैसे मारी जो बख्तरबंद नहीं था, जिसमें जवान बुलेट प्रूफ जैकेट नहीं पहने हुए थे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे तब भी यह सवाल किया था और आज भी कर रहा हूं कि भारत सरकार ने जांच क्यों नहीं कराई।" अभी हाल ही में आतंकियों के लिए काम करने के आरोप में पकड़े गए डीएसपी देविंदर सिंह का जिक्र करते हुए बघेल ने कहा, "जो बातें सामने आ रही हैं, उससे पता चल रहा है कि पुलवामा की घटना के समय देविंदर उसी क्षेत्र में पदस्थ था, इतना ही नहीं अफजल गुरु को दिल्ली भेजने वाला भी यही था."
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं