विज्ञापन
This Article is From Dec 12, 2022

भूपेंद्र पटेल फिर बने गुजरात के CM, PM नरेंद्र मोदी तथा कई CM थे मौजूद

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित समारोह में भूपेंद्र पटेल को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई.

भूपेंद्र पटेल फिर बने गुजरात के सीएम

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भूपेंद्र पटेल ने आज फिर से गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहे. राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित समारोह में भूपेंद्र पटेल को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई. शपथ समारोह में यूपी सीएम योगी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे. हाल में संपन्न हुए गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से रिकॉर्ड 156 सीट जीती है.

गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार सातवीं जीत है. कांग्रेस को 17 और आम आदमी पार्टी (आप) को पांच सीट पर जीत मिली है. पटेल (60) ने शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ शु्क्रवार को इस्तीफा दे दिया था, ताकि राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो सके. उन्हें शनिवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था, जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात करके अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था. पटेल ने घाटलोडिया सीट पर 1.92 लाख मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी. पटेल को पिछले साल सितंबर में विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य की कमान मिली थी.

सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ कुंवरजी बावलिया, मुलुभाई बेरा, कुबेर डिंडोर, भानुबेन बावरिया ने भी मंत्रिमंडल सदस्य के तौर पर शपथ ली. भारतीय जनता पार्टी के विधायक हर्ष सांघवी और जगदीश विश्वकर्मा ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली. विधायक परसोत्तमभाई ओधवजीभाई सोलंकी, बच्चूभाई खाबाद, मुकेश पटेल, प्रफुल्ल पंशेरिया, भीखूसिंह परमार और कुंवरजी हलपति ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली.

ये भी पढ़ें : "PM नरेंद्र मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो..." : कांग्रेस नेता के बयान पर छिड़ा विवाद

ये भी पढ़ें : लखीमपुर खीरी हिंसा : आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल जमानत नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Cm Bhupendra Patel, PM Modi, Bhupendra Patel Took Oath As Guajrat CM
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com