Bhima Koregaon Case : भीमा कोरेगांव हिंसा के मामले में गिरफ्तार पी वरवर राव की पत्नी ने रिहाई के लिए गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की. याचिकाकर्ता पत्नी का कहना है कि लगातार हिरासत राव के साथ क्रूरता और अमानवीय व्यवहार होगी, लिहाजा उन्हें तत्काल रिहा किया जाए.
यह भी पढ़ें- भीमा कोरेगांव मामले में पादरी की गिरफ्तारी के खिलाफ बनाई गई 3 किलोमीटर लंबी ह्यूमन चेन
उन्होंने कहा कि यह भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन और उनकी गरिमा का उल्लंघन होगा. याचिका में कहा गया है कि वरवर राव को कई बीमारियां हैं. COVID-19 के समय उनको जेल में रखना ठीक नहीं है. याचिका में कहा गया है कि उनके स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए तुरंत जमानत पर रिहा किया जाए. भीमा कोरेगांव मामले में राव को 28 अगस्त 2018 को गिरफ्तार किया गया था.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यह भी पढ़ें- 83 वर्षीय मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी 23 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में
परिजनों ने बेहद दयनीय हालत में पाया था
याचिका में यह भी कहा गया है कि जब उन्हें गिरफ्तार किया गया था तो उन्हें न्यूरो की कोई समस्या नहीं थी.संभावना है कि COVID-19 के चलते और सेंट जॉर्ज अस्पताल में जो असर हुआ, उससे न्यूरोलॉजिकल समस्याएं पैदा हुई हैं. नानावती अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट से इसका पता चलता है. याचिकाकर्ता और दो बेटियां अपने भाई के साथ मुंबई पहुंची थीं और उन्हें जे.जे. अस्पताल में दयनीय स्थिति में पाया गया. उन्हें COVID संक्रमण भी हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं