कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी आज फिर पूछताछ कर रही है. वहीं जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर कांग्रेस का प्रदर्शन भी जारी है. कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा जानकारी देते हुए बताया कि अग्निपथ योजना और केंद्रीय एजेंसियों ED के दुरुपयोग के खिलाफ शांतिपूर्ण धरने में हिस्सा लेने जा रहे हरियाणा कांग्रेस के विधायकों व नेताओं को दिल्ली बॉर्डर पर बेवजह गिरफ़्तार करा जा रहा है. जनता की अभिव्यक्ति पर यह पुलिसिया पहरेदारी व सरकारी अंकुश प्रजातंत्र में अस्वीकार्य है!
कांग्रेस नेताओं ने एक मार्च की योजना बनाई थी क्योंकि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले के सिलसिले में आज चौथी बार ईडी के सामने पेश होंगे. वहीं सरकार की नई सशस्त्र सेना भर्ती योजना अग्निपथ को लेकर भी देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसका तमाम पार्टियों समेत कांग्रेस भी विरोध कर रही है. पार्टी ने सूचना दी थी कि वह केंद्र की अग्निपथ भर्ती योजना और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पार्टी सांसद राहुल गांधी से पूछताछ के खिलाफ सोमवार को देश भर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना जारी रखेगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अग्निपथ योजना और केंद्रीय एजेंसियों ED के दुरुपयोग के खिलाफ शांतिपूर्ण धरने में हिस्सा लेने जा रहे हरियाणा कांग्रेस के विधायकों व नेताओं को दिल्ली बॉर्डर पर बेवजह गिरफ़्तार करा जा रहा है।
— Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) June 20, 2022
जनता की अभिव्यक्ति पर यह पुलिसिया पहरेदारी व सरकारी अंकुश प्रजातंत्र में अस्वीकार्य है! pic.twitter.com/FyFLXTLlNE
राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी पहले ही तीन बार पूछताछ कर चुकी है. राहुल को शुक्रवार को चौथे दौर के लिए बुलाया गया था. लेकिन तब उन्होंने केंद्रीय एजेंसी को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि इसे सोमवार तक के लिए टाल दिया जाए क्योंकि उन्हें अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ रहने की जरूरत है, जो कोविड संक्रमण के इलाज के लिए अस्पताल में हैं.
ये भी पढ़ें: वाजपेयी ने प्रमोद महाजन को क्यों कहा था कि बोरिया बिस्तर बांधकर विपक्ष में बैठने की तैयारी करो? यहां जानें पूरा वाकया
गांधी की पूछताछ के पहले तीन पेशी के दौरान कांग्रेस ने विरोध जताते हुए अपनी ताकत का प्रदर्शन किया था. अग्निपथ योजना के विरोध में कुछ संगठनों द्वारा 'भारत बंद' का आह्वान किया है, जो शॉर्ट टर्म भर्ती योजना को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. जबकि कांग्रेस नेता राष्ट्रीय राजधानी के जंतर मंतर पर 'अग्निपथ' योजना का विरोध कर रहे सशस्त्र बलों के उम्मीदवारों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए 'सत्याग्रह' पर बैठ गए हैं.
VIDEO: 'अग्निपथ' के विरोध में आज भारत बंद, बिहार-यूपी सहित देश के कई राज्यों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं