एअर इंडिया की एक इंटरनेशनल फ्लाइट में यात्री के खाने में शार्प मेटल ब्लेड मिलने का मामला सामने आया है. यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करके एयरलाइन को इसकी जानकारी दी है. इस बीच एअर इंडिया ने बयान जारी कर फ्लाइट में सर्व किए गए खाने में मेटल ब्लेड पाए जाने की बात को स्वीकार करते हुए माफी मांगी है.
क्या है पूरा मामला?
मैथुरेस पॉल एअर इंडिया की फ्लाइट से बेंगलुरु से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रहे थे. उन्होंने 10 जून को X पर एअर इंडिया की फ्लाइट में सर्व किए गए खाने की फोटो शेयर की. उन्होंने खाने में स्वीट पोटैटो यानी शकरकंद और फिग यानी अंजीर की चाट ली थी. खाने के दौरान उन्हें मुंह में कुछ मेटल सा महसूस हुआ. चेक करने पर उन्हें अहसास हुआ कि ये वास्तव में एक मेटल ब्लेड है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एयर कनाडा की दिल्ली से टोरंटो जा रही फ्लाइट में मिली बम होने की धमकी : दिल्ली पुलिस
शेयर की गई तस्वीरों में मेटल ब्लेड साफ देखा जा सकता है. पहली फोटो में वह मेटल का टुकड़ा दिखाया गया है. दूसरी तस्वीर में केबिन क्रू की तरफ से सर्व किया गया खाना दिखाया गया है.
एअर इंडिया का केटरिंग स्टाफ जिम्मेदार
पॉल आगे लिखते हैं, "जाहिर तौर पर इस लापरवाही के लिए एअर इंडिया का केटरिंग स्टाफ जिम्मेदार है. आप सोच सकते हैं कि क्या होता अगर ये खाना किसी बच्चे को सर्व किया गया होता?"
Air India food can cut like a knife. Hiding in its roasted sweet potato and fig chaat was a metal piece that looked like a blade. I got a feel of it only after chewing the grub for a few seconds. Thankfully, no harm was done. Of course, the blame squarely lies with Air India's… pic.twitter.com/NNBN3ux28S
— Mathures Paul (@MathuresP) June 10, 2024
चीफ कस्टमर एक्सपिरियंस ऑफिसर ने मांगी माफी
यात्री के इस पोस्ट पर 16 जून को एअर इंडिया के चीफ कस्टमर एक्सपिरियंस ऑफिसर माफी मांगी है. राजेश डोगरा ने कहा, "डियर मिस्टर पॉल, हमें इस बारे में जानकर बेहद खेद है. यह उस सर्विस के लेवल को नहीं दर्शाता है, जिसे हम अपने पैसेंजर्स को प्रोवाइड करना चाहते हैं."
टकराने से बाल-बाल बचे एयर इंडिया और इंडिगो विमान, एक ही रनवे पर हो रही थी लैंडिंग और टेक ऑफ
एअर इंडिया ने दावा किया कि ब्लेड उसके कैटरिंग वेंडर के इस्तेमाल किए जाने वाले चॉपिंग मशीन का हिस्सा था. एअर इंडिया ने कहा, "हमारी एक फ्लाइट में सवार यात्री के खाने में कोई फॉरेन ऑब्जेक्ट पाया गया था. जांच के बाद यह पाया गया है कि यह हमारे कैटरिंग पार्टनर की फैसिलिटीज में इस्तेमाल की जाने वाली वेजिटेबल प्रोसेसिंग मशीन से आया था."
एयरलाइन ने आगे कहा, "हमने अपने कैटरिंग पार्टनर के साथ मिलकर ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए उपायों को मजबूत करने पर काम किया है. इसमें किसी भी हार्ड वेजिटेबल को काटने के बाद प्रोसेसर की कई बार जांच करना शामिल है."
एक लैंडिंग तो दूसरा कर रहा था टेकऑफ, महज 509 मीटर की दूरी पर थे एयर इंडिया और इंडिगो विमान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं