विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2026

साथ शराब पी,गला रेता और प्लास्टिक बैग में भरकर फेंक दिया शव, बेंगलुरु में दिल दहला देने वाला क्राइम

आरोपी वासुदेव ने पहले सुनील नायक से दोस्ती की और फिर दोनों ने साथ में शराब पी. शराब पीने के बाद आरोपी ने सुनील पर हमला कर दिया. उसने चाकू से सुनील का गला रेत दिया और बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक बैग में भरकर फेंक दिया.

साथ शराब पी,गला रेता और प्लास्टिक बैग में भरकर फेंक दिया शव, बेंगलुरु में दिल दहला देने वाला क्राइम
bengaluru murder news
  • बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने महिला के पति की हत्या कर शव प्लास्टिक बैग में फेंक दिया
  • पुलिस ने आरोपी वासुदेव मल्लिक को गिरफ्तार किया है और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी जब्त किया है
  • मृतक सुनील नायक की हत्या का शक आरोपी के महिला पुष्पा के साथ प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा
बेंगलुरु:

बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने महिला के पति की हत्या कर प्लास्टिक बैग में फेंक दिया. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शक है कि उसका मृतक की पत्नी के साथ संबंध थे. मृतक की पहचान  42 वर्षीय सुनील नायक के रूप में हुई है. 

पत्नी से थे कातिल के संबंध!

बेंगलुरु के हेब्बागोडी पुलिस सीमा  के तहत बोम्मासंद्रा औद्योगिक क्षेत्र में घटी इस घटना की रिपोर्ट आनंद नाम के व्यक्ति ने दर्ज कराई थी , जिसके बाद हेब्बागोडी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की.जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी वासुदेव मल्लिक को गिरफ्तार किया है.पुलिस को शक है कि आरोपी का मृतक की पत्नी, पुष्पा के साथ प्रेम संबंध था. 

घटना की पूरी डिटेल 

पुलिस के अनुसार, आरोपी वासुदेव ने पहले सुनील नायक से दोस्ती की और फिर दोनों ने साथ में शराब पी. शराब पीने के बाद आरोपी ने सुनील पर हमला कर दिया. उसने चाकू से सुनील का गला रेत दिया और बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक बैग में भरकर फेंक दिया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार जब्त कर लिया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है. इस क्रूर अपराध में क्या किसी और की भी भूमिका थी, इसका पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.


यह भी पढ़ें- दोस्‍ती, शादी का झांसा, ब्‍लैकमेल... कस्‍टम डिपार्टमेंट की खामियां जानने के लिए साजिश, बेंगलुरु में शख्‍स गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु में राजस्थान के युवक की बेरहमी से हत्या, फुटपाथ पर मिला शव
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru News, Bengaluru Murder, Bengaluru Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com