विज्ञापन

बेंगलुरु में राजस्थान के युवक की बेरहमी से हत्या, फुटपाथ पर मिला शव

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान डाला राम पुत्र मागा राम के रूप में हुई है. मृतक राजस्थान के पाली जिले के दिवांडी गांव का रहने वाला था.

बेंगलुरु में राजस्थान के युवक की बेरहमी से हत्या, फुटपाथ पर मिला शव
  • कर्नाटक के बेंगलुरु में 26 साल के राजस्थानी युवक डाला राम की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई.
  • मृतक डाला राम मूल रूप से राजस्थान के पाली जिले के दिवांडी गांव का निवासी था.
  • वारदात 4 अप्रैल की रात वर्थुर थाना क्षेत्र के बालगेरे मेन रोड पर सार्वजनिक फुटपाथ पर हुई थी.

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में राजस्‍थान के एक युवक की बेरहमी से हत्‍या का मामला सामने आया है. 26 साल के युवक पर अज्ञात हमलावरों ने हथियारों से हमला किया और उसकी जान ले ली. यह वारदात 4 अप्रैल की देर रात वर्थुर थाना इलामें में हुई. इस वारदात के बाद इलाके में लोग सहम गए और बेरहमी से हत्‍या को लेकर चर्चा तेज हो गई है. 

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान डाला राम पुत्र मागा राम के रूप में हुई है. मृतक राजस्थान के पाली जिले के दिवांडी गांव का रहने वाला था. पुलिस के अनुसार, डाला राम पर बालगेरे मेन रोड पर स्कंदा एलिना अपार्टमेंट के पास एक फुटपाथ पर रात करीब 12:09 बजे हमला किया गया. डाला राम को फुटपाथ पर घायल अवस्‍था में पाया गया. युवक पर हमले के दौरान आरोपियों ने हथियारों से हमला किया. 

ये भी पढ़ें: प्रोफेसर ने क्लासरूम में मेडिकल छात्रा को किया प्रपोज, लड़की ने चप्पल से पीटा, हुआ जबरदस्त हंगामा

बीएनएस की धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया केस 

हालांकि शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन जांच के दौरान उसकी शिनाख्त की गई. इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 103 और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है. 

ये भी पढ़ें: नमाज के लिए जा रहे थे, आमने-सामने भिड़ गईं दो बाइक; बेंगलुरु में खौफनाक हादसे में 2 की मौत

हत्‍या के आरोपियों का पता लगाने में जुटी पुलिस 

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने और वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है. मामले की आगे की जांच जारी है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Murder, Rajasthan Youth Murdered, Dala Ram Murder Case,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com