विज्ञापन

सभी आदमी ऐसे नहीं होते...एक नहीं दो-दो अंजान लोगों ने मुझे सुरक्षित पहुंचाया, इन्फ्लुएंसर ने सुनाई आपबीती

कहते हैं रात के अंधेरे में अनजान शहर डरा देता है, लेकिन बेंगलुरु की इस कहानी ने सबका दिल पिघला दिया है. 3 बजे रात को जब एक लड़की अकेली फंसी, तो दो अनजान 'शख्स' उसके लिए ढाल बन गए. जानें आखिर क्या है ये पूरा माजरा?

सभी आदमी ऐसे नहीं होते...एक नहीं दो-दो अंजान लोगों ने मुझे सुरक्षित पहुंचाया, इन्फ्लुएंसर ने सुनाई आपबीती
ट्रैफिक के लिए बदनाम, लेकिन इंसानियत के लिए 'बादशाह' निकला बेंगलुरु
ablahh.nari

Bangalore viral video: अक्सर सोशल मीडिया पर लोग शहरों की बुराई और ट्रैफिक का रोना रोते हैं, लेकिन बेंगलुरु से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो आपकी आंखों में चमक और दिल में सुकून भर देगा. एक महिला इंफ्लुएंसर जब रात के 3 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट से कडुगोडी (Kadugodi) पहुंची, तो उसके मन में भी वही डर था, जो अक्सर किसी भी लड़की को एक नई जगह पर लगता है, ​लेकिन यहां सीन कुछ और ही था. सबसे पहले बस वाले भैया ने उसका साथ तब तक नहीं छोड़ा...जब तक उसे पक्का भरोसा नहीं हो गया. इसके बाद एंट्री हुई एक बाइक राइडर की.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: ablahh.nari

​अनजान शहर में अपनों जैसा साथ (​Kindness on Bengaluru Streets)

​मजे की बात तो ये है कि जब 3 किलोमीटर के सफर के बाद लड़की ने पैसे पूछे, तो उस बंदे का जवाब सुनकर आप भी उसे सलाम करेंगे. उसने कहा, 'मैडम बहुत रात हो गई है, आपको सही सलामत छोड़ना मेरी जिम्मेदारी थी. आपको जो ठीक लगे वो दे दीजिए.' ये सुनकर लड़की भी गदगद हो गई और उसने सोशल मीडिया पर 'Not all men' लिखकर अपनी खुशी जाहिर की. इस वीडियो के वायरल होते ही लोग कह रहे हैं कि 'कन्नडिगा' लोगों का दिल वाकई सोने का होता है. जहां लोग लूट-खसोट की ताक में रहते हैं, वहां इन दो अजनबियों ने सुरक्षा का ऐसा एहसास दिलाया जिसकी उम्मीद शायद ही किसी को होती है.

ये भी पढ़ें:-विदेशी मैम ट्रेन में भूल गई अपना कीमती गिटार, मैसूर रेलवे पुलिस ने 'देसी स्वैग' में दिखाया कमाल

​सोशल मीडिया पर मची खलबली (​Viral Video Sparks Positive Debate)

​ये कहानी सिर्फ एक सफर की नहीं है, बल्कि उस भरोसे की है, जो आज के दौर में कम होता जा रहा है. इंफ्लुएंसर ने साफ कहा कि एक औरत होने के नाते जो सुकून उसे उस वक्त मिला, वो शब्दों में बयान करना मुश्किल है. लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और बेंगलुरु की इस 'सेफ वाइब' की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. ये वाकया बताता है कि दुनिया उतनी भी बुरी नहीं है, जितना हम खबरों में देखते हैं. कभी-कभी छोटे-छोटे कदम और निस्वार्थ मदद ही किसी शहर को 'घर' बना देती है. बेंगलुरु के उन दो अनजान हीरोज को हमारा भी सलाम.

ये भी पढ़ें:-नाले में फंसा 14 फीट लंबा 55 किलो का अजगर, देख लोगों की फटी रह गई आंखें

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Safe For Women, Bangalore Viral Video, Rapido Driver Help, Not All Men Viral Post, Kadugodi Bangalore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com