विज्ञापन

बेंगलुरु में 10.3 करोड़ रुपये का बेहिसाब कैश बरामद; इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास कार की सूटकेस से निकले 9 करोड़

बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी क्षेत्र में आयकर विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक कार से 9 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए. बाद में तमिलनाडु में छापेमारी के दौरान 1.3 करोड़ रुपये और मिले. कुल बरामदगी 10.3 करोड़ रुपये पहुंच गई.

बेंगलुरु में 10.3 करोड़ रुपये का बेहिसाब कैश बरामद; इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास कार की सूटकेस से निकले 9 करोड़
बेंगलुरु में 10.3 करोड़ रुपये कैश बरामद, कार से मिले 9 करोड़; आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई
बेंगलुरु:

बेंगलुरु में आयकर विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी मात्रा में नकदी बरामद होने से हड़कंप मच गया. इलेक्ट्रॉनिक सिटी क्षेत्र में होसुर रोड पर एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 9 करोड़ रुपये नकद मिले. कार्रवाई यहीं नहीं रुकी. प्रारंभिक पूछताछ और जांच के आधार पर तमिलनाडु स्थित एक संदिग्ध के घर पर भी छापा मारा गया, जहां से 1.3 करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी बरामद हुई. इस तरह कुल बरामद राशि 10.3 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. आयकर विभाग अब नकदी के स्रोत और इसके उपयोग की जांच में जुटा है.

सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग को बड़ी मात्रा में नकदी ले जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन की नाइट बीट टीम को अलर्ट किया गया. गुरुवार देर रात करीब 10:30 बजे होसुर रोड पर बीईटीएल टोल गेट के आगे बेंगलुरु से होसुर की ओर जा रही एक केरल पंजीकरण वाली हुंडई क्रेटा कार को रोका गया. पुलिस ने वाहन की जांच शुरू की और कार सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

कार से मिले 9 करोड़ रुपये

तलाशी के दौरान वाहन के अंदर छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई. अधिकारियों ने वाहन को इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस स्टेशन ले जाकर विस्तृत जांच की. जांच में कार से कुल 9 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए. बरामद रकम के संबंध में मौके पर मौजूद लोग कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके.

ज्वेलरी कारोबारी से जुड़ा मामला

प्रारंभिक जांच में हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में से एक की पहचान 42 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है. बताया गया कि उसका संबंध तमिलनाडु के तूतीकोरिन स्थित सिंधु ज्वेलर्स से है. आयकर विभाग ने पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए तमिलनाडु में उसके आवास और अन्य संबंधित ठिकानों की जांच शुरू की.

घर से भी मिली करोड़ों की नकदी, आयकर विभाग की जांच जारी

कार से नकदी बरामद होने के बाद आयकर विभाग की टीम ने तमिलनाडु में संदिग्ध के घर पर छापा मारा. इस दौरान वहां से 1.3 करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी बरामद की गई. दोनों जगहों से मिली रकम को जोड़कर कुल बरामद राशि 10.3 करोड़ रुपये हो गई है. अधिकारियों ने नकदी को कब्जे में लेकर उसके स्रोत की जांच शुरू कर दी है. पुलिस और आयकर विभाग अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि इतनी बड़ी राशि कहां से लाई गई थी और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए किया जाना था.

यह भी पढ़ें : 15 हजार कमाने वाले टेलर को 974 करोड़ का टैक्स, सूरत में पैन कार्ड से हेराफेरी का गजब मामला, कंपनी डायरेक्टर बनाया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bengaluru Cash Seizure, Income Tax Raid, Electronic City Division, Income Tax Department, Unaccounted Cash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com