बेंगलुरु में एक एआई कंपनी की सीईओ सूचना सेठ (Bengaluru CEO Suchana Seth Killed Her Son) पर उत्तरी गोवा में एक अपार्टमेंट में उसके चार साल के बेटे की हत्या का आरोप है. सूचना सेठ ने पिछले साल अगस्त में अपने पति पीआर वेंकट रमन के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप दायर किया था. बुधवार को एनडीटीवी ने उसके अदालती दस्तावेज़ों को देखा. हालांकि सूचना के पति ने तलाक की कार्रवाई के दौरान लगाए गए आरोपों से इनकार किया था. अदालत इस मामले में अगली सुनवाई 29 जनवरी को करने वाली है.
ये भी पढ़ें-मैंने हत्या नहीं की, जब सोकर उठी तो बच्चा मर चुका था : बेंगलुरु के स्टार्टअप की CEO ने पुलिस से कहा
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
"पिता का बच्चे से मिलने से नाखुश थी सूचना"
रविवार को गोवा के एक सीनियर पुलिसकर्मी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि सूचना सेठ और उनके पति का तलाक अंतिम चरण में है. पुलिस को शक है कि कोर्ट द्वारा पिता को बच्चे से हर बार मिलने की परमिशन दिए जाने से वह परेशान थी, ये भी हत्या की वजह हो सकती है. उत्तरी गोवा के पुलिस अधीक्षक निधिन वलसन ने मीडिया को बताया कि सूचना सेठ और उनके पति की शादी साल 2010 में हुई थी. 39 साल की सूचना सेठ को मंगलवार को बेटे के शव को एक बड़े बैग में ले जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उसको कर्नाटक के चित्रदुर्ग में गिरफ्तार किया था.
होटल कर्मचारियों को ऐसे हुआ सूचना पर शक
दरअसल सूचना जब होटल से निकली तो होटल कर्मचारियों को उस पर शक हो गया था. कमरे में खून के धब्बे मिले और उसने फ्लाइट से जाने की बजाय कैब बुक करने पर जोर दिया. उन्होंने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी. पुलिस ने उस टैक्सी ड्राइवर से संपर्क किया, जो सूचना को लेकर बेंगलुरु ले जा रही थीं. जिसके बाद पुलिस ने उसे पुलिस स्टेशन लेकर जाने का आदेश दिया और उसे गिरफ्तार कर लिया.
दम घुटने से सूज गया बच्चे का चेहरा और सीना-डॉक्टर
बता दें कि बच्चे की मौत दम घुटने की वजह से होने की बात सामने आई है. वहीं बच्चे के शव को कर्नाटक के सरकारी अस्पताल की मॉर्चरी में रखा गया था. हिरियूर अस्पताल के डॉ. कुमार नाइक ने मंगलवार रात मीडिया को बताया कि बच्चे की हत्या 36 घंटे पहले हुई थी. दम घुटने की वजह से बच्चे का चेहरा और छाती सूज गई थी और उसकी नाक से खून बह रहा था. डॉ. नाइक ने यह भी कहा कि खून बहने या संघर्ष के कोई निशान नहीं पाए गए हैं. बता दें कि बच्चे का अंतम संस्कार बेंगलुरु में कर दिया गया है.
शक यह भी है कि कथित तौर पर बच्चे की हत्या के बाद महिला ने भी आत्महत्या करने की कोशिश की होगी, उसकी कलाई कटी हुई थी. अगले हफ्ते तक वह पुलिस हिरासत में रहेगी. बता दें कि सूचना सेठ को उसके बेटे के साथ शनिवार, 6 जनवरी को उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में सोल बनयान ग्रांडे सर्विस अपार्टमेंट में चेक-इन करते देखा गया था. 8 जनवरी को वह बिना बच्चे के ही होटल से बाहर निकलीं, जिसके बाद कर्मचारियों को उस पर शक हुआ.
ये भी पढ़ें-गोवा हत्याकांड: डॉक्टर के अनुसार दम घुटने से हुई थी चार साल के बच्चे की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं