विज्ञापन

शराब के लिए मां ने बेटे को नहीं दिए पैसे, तो 'हैवान' ने कर दिया ममता का कत्ल

Son Kills Mother in Chhattisgarh: मृतका की पहचान 60 वर्षीय फुलमतिया बाई के रूप में हुई है. हाल ही में उनके बैंक खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर निर्माण के लिए राशि आई थी. बताया जा रहा है कि उनका बेटा दलवीर शराब का आदी है और अक्सर अपनी मां से पैसे मांगता रहता था. इसी वजह से घर में कई बार विवाद की स्थिति भी बनती रहती थी.

शराब के लिए मां ने बेटे को नहीं दिए पैसे, तो 'हैवान' ने कर दिया ममता का कत्ल

Son Kills Mother: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (Gaurela-Pendra-Marwahi) जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. ग्राम पंचायत कटरा के धनुहार टोला में शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक बेटे ने अपनी ही मां की गला दबाकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पीएम आवास योजना की राशि को लेकर हुआ विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 60 वर्षीय फुलमतिया बाई के रूप में हुई है. हाल ही में उनके बैंक खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर निर्माण के लिए राशि आई थी. बताया जा रहा है कि उनका बेटा दलवीर शराब का आदी है और अक्सर अपनी मां से पैसे मांगता रहता था. इसी वजह से घर में कई बार विवाद की स्थिति भी बनती रहती थी.

नशे में बेटे ने उठाया खौफनाक कदम

घटना के दिन भी दलवीर ने अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे. जब फुलमतियां बाई ने पैसे देने से मना कर दिया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. विवाद बढ़ने पर नशे में धुत बेटे ने गुस्से में आकर अपनी मां का गला दबा दिया. गला दबाने से फुलमतिया बाई की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद घर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.

 पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही मरवाही थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थिति का जायजा लेने के बाद आरोपी बेटे दलवीर को हिरासत में ले लिया. फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियों की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- भोपाल एम्स में HOD की प्रताड़ना से तंग महिला डॉक्टर की आत्महत्या, NHRC ने स्वास्थ्य विभाग को भेजा नोटिस

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. वहीं इस घटना के बाद गांव में शोक और भय का माहौल है.

यह भी पढ़ें- होली के मौके पर रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 किलो से अधिक गांजा के साथ अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com